Move to Jagran APP

शहरी निकायों में नए नगर कार्यपालक पदाधिकारियों का पदस्थापन

जिले स्थित चारों शहरी निकायों में नए नगर कार्यपालक पदाधिकारियों का पदस्थापन विभाग द्वारा कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 11:34 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 11:34 PM (IST)
शहरी निकायों में नए नगर कार्यपालक पदाधिकारियों का पदस्थापन
शहरी निकायों में नए नगर कार्यपालक पदाधिकारियों का पदस्थापन

मधुबनी। जिले स्थित चारों शहरी निकायों में नए नगर कार्यपालक पदाधिकारियों का पदस्थापन विभाग द्वारा कर दिया गया है। नगर परिषद, मधुबनी के नगर कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर औपबंधिक रुप से अगले आदेश तक के लिए आशुतोष आनंद चौधरी को पदस्थापित किया गया है। श्री चौधरी दरभंगा जिले के रहने वाले हैं। वहीं नगर पंचायत, जयनगर के नगर कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर औपबंधिक रुप से अगले आदेश तक के लिए अमित कुमार को पदस्थापित किया गया है। श्री कुमार शिवहर जिला निवासी हैं। जबकि नगर पंचायत, घोघरडीहा के नगर कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर औपबंधिक रुप से अगले आदेश तक के लिए पुष्पकर कुमार पुष्प को पदस्थापित किया गया है। श्री पुष्प दरभंगा जिले के निवासी हैं। वहीं नगर पंचायत, झंझारपुर के नगर कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर औपबंधिक रुप से अगले आदेश तक के लिए अमित कुमार को पदस्थापित किया गया है। श्री कुमार अररिया जिले के रहने वाले हैं। जबकि मधुबनी जिले के निवासी कृष्ण भूषण कुमार को नगर पंचायत, कांटी, जुल्फेकार अली प्यामी को नगर पंचायत, शाहपुर, जयचन्द्र अकेला को नगर पंचायत रोसड़ा तथा जगन्नाथ यादव को नगर परिषद, महनार के नगर कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर औपबंधिक रुप से अगले आदेश तक के लिए पदस्थापित किया गया है। उक्त चारों मधुबनी जिला के रहने वाले हैं। उक्त सभी नवनियुक्त नगर कार्यपालक पदाधिकारी है। उक्त सभी की यह पहली पो¨स्टग हैं। जबकि नगर पंचायत, झंझारपुर के नगर कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ ¨सह को स्थानांतरित कर नगर परिषद, अररिया के नगर कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं नगर पंचायत, घोघरडीहा के नगर कार्यपालक पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद को स्थानांतरित कर प्रभारी परियोजना पदाधिकारी सह उप निदेशक, नगरपालिका प्रशासन निदेशालय, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.