राजनीतिक दलों ने की आतंकी हमले की ¨नदा, दी श्रद्धांजलि
जम्मू- श्रीनगर हाइवे पर गोरीपाड़ा में आतंकी हमला में सीआरपीएफ के 44 जवानों के शहीद हो जाने की घटना पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव कृष्णकांत झा गुडडु ने इसकी ¨नदा करते हुए शहीद सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
मधुबनी। जम्मू- श्रीनगर हाइवे पर गोरीपाड़ा में आतंकी हमला में सीआरपीएफ के 44 जवानों के शहीद हो जाने की घटना पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव कृष्णकांत झा गुडडु ने इसकी ¨नदा करते हुए शहीद सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री झा ने हमले में घायल सैनिकों की शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में देशवासी शहीद एवं घायल सैनिकों के परिजनों के साथ है। आतंकी हमला पर कांग्रेस पार्टी केन्द्र सरकार के साथ है। वर्तमान समय में सभी राजनीतिक दलों को आपसी द्वेष भूलकर देश की स्वाभिमान की रक्षा के लिए एकजुट रहने की जरूरत है। श्री झा के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र, अनिल कुमार झा, रंजन कुमार झा, शशिधर मिश्र, राजेश ठाकुर, राजेन्द्र यादव, शैवाल ¨सह, प्रशांत झा, अभय नाथ मिश्र, सुनील झा, विनोद यादव सहित अन्य शामिल हैं। वहीं शहर के आरके कालेज स्थित राष्ट्रीय नाई महासभा के जिलाध्यक्ष राजा ठाकुर के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया। मौके पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने इस आतंकी घटना के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब देने की मांग सरकार से की। पुतला दहन में राजेन्द्र प्रसाद ठाकुर, गुडडु कुमार, कुणाल चौधरी, जवाहर चौधरी, सोनू कुमार, मोनू कुमार, गोलू कुमार, कन्हैया कुमार, पप्पू कुमार, मो.अजीज, मो.वसीम, मो.फिरोज, लवकुश शर्मा, गोपाल शर्मा, बिनोद कुमार सहित दर्जनों अन्य ने हिस्सा लिया। इधर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की आपात बैठक उपाध्यक्ष विजय ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पाकिस्तान के छद्म युद्ध की नीति की ¨नदा करते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही आपसी मतभेद भुलाकर देशवासियों को एकजुट रहने पर जोर दिया गया। बैठक में रिटायर्ड सूबेदार मेजर अमरकांत झा, वभिक्षण तिवारी, केके झा, रामाशीष पाण्डे, राजेन्द्र प्रसाद, भास्करानंद झा, आरएन राय, हरिश्चन्द्र झा, बद्री मंडल, हेमकांत झा, घूरन झा, योगी पासवान आदि थे। इधर भाजपा के जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर ने पुलवामा की घटना पर कहा कि पाकिस्तान द्वारा एक गए किश्तों में आतंकी हमलों को हम और हमारी सरकार द्वारा एकमुश्त सूद समेत लौटाने का वक्त आ गया है। हमारे बहादुर जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। इस अवसर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में जिला महामंत्री देवेन्द्र कुमार यादव, अजय भगत, महेन्द्र पासवान, सुनील कुमार मिश्र, संजीव कुमार बादल, लाल गोविन्द झा, सोनू झा, गोविन्द झा, बमबम कुमार पासवान आदि थे। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शीतलांबर झा और जिला किसान मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष हिमांशु कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि सारा देश पाकिस्तान की कायरता हड़कत से आक्रोशित है। सरकार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह कठोर कदम उठाना चाहिए।