पुलिस व एसएसबी ने इंडो-नेपाल सीमा पर किया पैदल मार्च
मधुबनी। विधान सभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है प्रशासनिक गतिविधियां तेज होती जा रही है।
मधुबनी। विधान सभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, प्रशासनिक गतिविधियां तेज होती जा रही है। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर प्रखंड प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इसी क्रम में सीओ रामकुमार पासवान के नेतृत्व में थानाध्यक्ष गया सिंह ने एसएसबी के जवानों के साथ भारत-नेपाल सीमा पर पैदल मार्च कर सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को भारत-नेपाल सीमा खुली होने के कारण सीमा पर विशेष नजर रखते हुए गहन चौकसी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत का नेपाल के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध है। नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर सीमा पर शांति बहाल रखें। हर हाल में शराब तस्करी पर लगाम लगाएं। असामाजिक तत्वों, शराब माफियाओं को चिन्हित कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। अधिकारियों की टीम ने मधवापुर-बासुकी मुख्य सड़क में बासुकी चौक एवं पेट्रोल पंप मधवापुर के पास सघन वाहन चेकिग अभियान चला कर छोटी-बड़ी दो सौ से अधिक वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट लगाए बाइक चालकों से आठ हजार रुपये की जुर्माने राशि वसूली। वाहन चैकिग के दौरान अवैध वाहन चालकों में हडकंप मचा रहा। मौके पर सीओ रामकुमार पासवान, थानाध्यक्ष गया सिंह, एसएसबी के जवान सहित सभी पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा कर्मी मौजूद थे।