विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बाबा विंदेश्वर स्थान में जला आशीर्वाद का दीया, मंत्री नीतीश मिश्रा ने की पूजा

By Brajmohan MishraEdited By: Ajit kumar
Published: Thu, 17 Sep 2026 09:11 PM (IST)

मंत्री नीतीश मिश्रा ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मधुबनी के बाबा विंदेश्वर स्थान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने ...और पढ़ें

नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने मंदिर प्रांगण में "आशीर्वाद का दीया" जलाकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने मंदिर प्रांगण में "आशीर्वाद का दीया" जलाकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

HighLights

  1. मंत्री नीतीश मिश्रा ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशेष पूजा-अर्चना की।

  2. मधुबनी के बाबा विंदेश्वर स्थान मंदिर में 'आशीर्वाद का दीया' जलाया।

  3. प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना की गई।

जागरण संवाददाता, मधुबनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बाबा विंदेश्वर स्थान मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सह झंझारपुर विधायक नीतीश मिश्रा ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

मंत्री नीतीश मिश्रा ने मंदिर प्रांगण में 'आशीर्वाद का दीया' जलाया। उन्होंने इस कार्यक्रम की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कीं। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

साथ ही बाबा विंदेश्वर नाथ से प्रधानमंत्री के सुदीर्घ जीवन और स्वस्थ रहने की प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा।