पीएम के मन की बात को लोगों ने सुना
भाजपा द्वारा चलाया जा रहा भारत के मन की बात रथ का बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के बैंगरा स्थित महादेव मंदिर परिसर में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।
मधुबनी। भाजपा द्वारा चलाया जा रहा भारत के मन की बात रथ का बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के बैंगरा स्थित महादेव मंदिर परिसर में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। इस रथ के साथ बिस्फी के संगठन प्रभारी बेबी झा चल रही हैं। रथ प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में दो दिनों तक रहकर अधिक से अधिक चौक चौराहे पर विगत पचपन महीनों में मोदी सरकार द्वारा चलाये जा रहे 129 योजनाओं से आम जनों को अवगत कराएंगे ।रथ पर एक सुझाव पेटिका भी रखी गई है। आमजन इस पेटिका में अपना सुझाव लिख सकते है। मौके पर बोलते हुए पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि जनता स्वयं निर्णय करेंगे की विगत 55 साल बनाम मोदी सरकार का 55 महीने का ।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार विगत पचपन महीनों में आमजन से संबधित समस्या को दूर करने का भरसक प्रयास करते हुए विश्व में भारत का नाम बढ़ाने का काम किया है। हमारा नैतिक दायित्व बनता है कि हम एक बार पुन: नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर देश को दुनिया के मान चित्र पर स्थापित करे। मौके पर राजकिशोर मिश्र बुलेट ,राम इकवाल ठाकुर, अविनाश पासवान, सुजय यादव, संजीव ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, चंद्रभूषण गुरु सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।