Move to Jagran APP

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ लगाना आवश्यक: एडीजे

मधुबनी। पर्यावरण की सुरक्षा करना मानव जाति का कर्तव्य है। इसकी सुरक्षा की अनदेखी करना प्राकृतिक आपदाओं को जन्म देती है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 10:56 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:18 AM (IST)
पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ 
लगाना आवश्यक: एडीजे
पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ लगाना आवश्यक: एडीजे

मधुबनी। पर्यावरण की सुरक्षा करना मानव जाति का कर्तव्य है। इसकी सुरक्षा की अनदेखी करना प्राकृतिक आपदाओं को जन्म देती है। वहीं कोरोना समेत अन्य महामारियों की उत्पत्ति जीवन के लिए खतरनाक बन जाती है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने में पेड़ लगाना का कार्य अहम माना गया है। ये बातें झंझारपुर कोर्ट परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर अनुमंडल विधिक सेवा समिति द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एडीजे सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष त्रिलोकी दुबे ने कहीं। कार्यक्रम में भाग लेते हुए एसीजेएम द्वितीय राकेश कुमार, एसीजेएम तृतीय अजय शंकर प्रसाद, प्रशि़क्षु न्यायिक दंडाधिकारियों में राजा साह एवं विनित साह के द्वारा कदंब एवं महोगनी के पांच पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर कोर्ट के कार्यालय प्रभारी जयभद्र झा, लोक अदालत के निशांत संतोष कुमार निशांत, दीपक कुमार, रौशन कुमार आदि मौजूद थे। पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

loksabha election banner

खजौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रगति समाज सेवी युवा समिति, इनरवा के सदस्यों ने शुक्रवार को पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान सदस्यों ने पांच दर्जन से अधिक फलदार व छायादार पौधे अपनी निजी जमीन पर लगाए। समिति अध्यक्ष अरुण कुमार यादव का कहना था कि पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के उद्देश्य से प्रगति समाजसेवी युवा समिति के सदस्यों ने फलदार व छायादार पौधे लगाए। मौके पर राम भरोश यादव, विनोद यादव, जागेंद्र यादव सहित समिति के अन्य युवक उपस्थित थे। वहीं साइकिल चालक यूनियन, मधुबनी के सदस्यों ने यूनियन के अध्यक्ष पृथ्वी चंद्र पासवान के नेतृत्व में प्रखंड के कसमा, मरार, भकुआ, चतरा आदि गांवों का भ्रमण कर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया। इस क्रम में सदस्यों ने साइकिल चलाओ, पर्यावरण बचाओ, अपना सेहत बनाओ पैसे बचाओ का नारा दिया। इस अवसर पर यूनियन के सचिव भुवनेश्वर यादव, शिव शंकर चौबे, शोभित सदा, कामेश्वर सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, रामनाथ यादव भी साथ थे।

पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण का लिया संकल्प

जयनगर। पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न संस्थाओं एवं लोगों द्वारा पौधारोपण कर प्रकृति को हरा भरा रखने का संकल्प व्यक्त किया गया। एसएसबी 48वीं वाहिनी के कमला बीओपी परिसर में इंचार्ज इंस्पेक्टर एम एन के सिंह के नेतृत्व में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीडीओ कुमारी चंद्रकांता, मुखिया मदन हाजरा, उपमुखिया सिकंदर मुखिया, मो. शमीम सब इंस्पेक्टर मनोरमा गुप्ता, समेत अन्य लोग उपस्थित थे। बीओपी परिसर में दर्जनों फलदार पौधे लगाए गए। इधर एस एस बी 18वी वाहिनी के आरहा बीओपी परिसर में भी पौधारोपण किया गया। बीओपी कमांडर गणेश चक्रवर्ती के नेतृत्व आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया नागेश्वर ठाकुर समेत अन्य लोगो की उपस्थिति में दर्जनों पौधे लगाए गए। इधर मॉíनंग ग्रुप के युवाओं ने सिंचाईं विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम के एक वर्ष पूरा होने पर 11 पौधे लगाए। ग्रुप के लक्ष्मण यादव, पप्पू पूर्वे, प्रशांत झा, दीपक सिंह, संतोष शर्मा, मनीष रोहिता, कमला नहर प्रमंडल के सहायक अभियंता गौतम कुमार, भाजपा नेता अरविद तिवारी समेत अन्य के द्वारा पौधारोपण किया गया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण हर नागरिक का कर्तव्य

मधुबनी। विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर के विभिन्न हिस्सों में पौधारोपण किया गया। वहीं लोगों के बीच पौधो का वितरण किया गया। शहर वाटसन विद्यालय के सामने शिव शक्ति हीरो शोरूम परिसर में संचालक डा साकेत महासेठ द्वारा लोगों के बीच पौधों का वितरण किया गया। मौके पर श्री महासेठ ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण और इसका संरक्षण समय की मांग हो गई है। पौधा लगाकर प्रदूषण को कम करना होगा। इससे कई तरह की बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। हरेक लोगों को पर्यावरण की रक्षा के लिए गंभीरता के साथ आगे आना होगा। पौधारोपण से प्रदूषण को रोका जा सकता है।

मौके पर पवन कुमार, शंकर कुमार चौधरी, चंदन केसरी, सुशील कुमार, सरोज सत्यजीत सहित अन्य लोग मौजूद थे। वहीं दुर्गा हरियाली संरक्षण समिति के तत्वावधान में स्थानीय टाउन क्लब मैदान में रीता झा द्वारा पौधारोपण किया गया। रियल राइट्स ऑफ ह्यूमन के तत्वावधान में सचिन रजनीश झा द्वारा एक दर्जन पौधा का वितरण किया गया। जिले के मोगलाहा महादलित टोला में मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन प्रदेश मुख्य सचिव सुरेंद्र कुमार सुमन द्वारा पौधारोपण किया गया। रहिका प्रखंड के जितवारपुर स्थित उत्कृष्ट मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार द्वारा पौधारोपण किया गया। इधर पतंजलि सेवा संस्थान रहिका कमलपुर द्वारा श्री राम चौक पर नहर किनारे डा राज नारायण यादव, विनोद यादव द्वारा पौधारोपण के अलावा लोगों के बीच फलदार पौधा वितरण किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.