ग्लोबल वार्मिंग से बचने को पौधरोपण जरूरी
घोघरडीहा प्रखंड की विशनपुर पंचायत में मनरेगा के तहत वन महोत्सव सह सघन पौधरोपण अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को नूनू बाबू कृपानाथ पाठक महाविद्यालय परिसर में बीडीओ कलानन्द लाल दास, कार्यक्रम पदाधिकारी शिवप्रकाश तथा मुखिया निर्मला देवी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
मधुबनी। घोघरडीहा प्रखंड की विशनपुर पंचायत में मनरेगा के तहत वन महोत्सव सह सघन पौधरोपण अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को नूनू बाबू कृपानाथ पाठक महाविद्यालय परिसर में बीडीओ कलानन्द लाल दास, कार्यक्रम पदाधिकारी शिवप्रकाश तथा मुखिया निर्मला देवी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पौधरोपण के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी शिवप्रकाश ने कहा कि प्रखंड में विशनपुर पंचायत से वन महोत्सव सह सघन पौधरोपण अभियान की शुरूआत की गई है। एनकेपी महाविद्यालय परिसर सहित चारों ओर एक यूनिट दो सौ पौधरोपण किया गया है। निर्धारित तिथि 31 अगस्त तक आठ सौ पौधरोपण पंचायत क्षेत्र में किया जाएगा।
मुखिया निर्मला देवी ने कहा कि कॉलेज परिसर में पौधरोपण के बाद सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में निजी भू-स्वामी से अनापत्ति लेकर पौधरोपण किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनकेपी महाविद्यालय के प्राचार्य नवींद्र कुमार ¨सह ने कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण सुरक्षा के साथ साथ ग्लोबल वार्मिंग से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है। कार्यक्रम में शिक्षाविद दीनानाथ ¨सह, कनीय अभियंता राकेश प्रसाद,मनोहर कुमार, पीआरएस सुशील कुमार आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड सदस्य यशोधर पंडित, रामसेवक राम, तेतरी देवी, जगती देवी, सीता देवी, सुधीरा देवी, श्रीराम झा, शैलेंद्र मंडल, पूजा देवी, रेखा देवी, अमृत नारायण झा, आशिया खातून, विद्यानंद कामत किशोर कुमार, रामविलास मंडल तत्पर थे।