प्रदूषण रहित दीपावली के लिए करते पौध वितरण
दीपावली पर धुआं सहित दीया व आतिशबाजी के कारण पर्यावरण को नुकसान के प्रति हमें सचेत होने की जरूरत है।
मधुबनी। दीपावली पर धुआं सहित दीया व आतिशबाजी के कारण पर्यावरण को नुकसान के प्रति हमें सचेत होने की जरूरत है। इस दिशा में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण के अलावा त्योहार पर प्रदूषण को कम करने के लिए हरसंभव उपायों पर अमल करना होगा। इसके लिए मानवाधिकार सुरक्षा संघ द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा हैं। संघ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रति माह पौध वितरण कार्य किया जा रहा हैं। संघ द्वारा दो वर्षो में करीब 10 हजार पौधे निश्शुल्क वितरण किया गया हैं। पूरी तरह सरकारी लाभ से दूर गैर सरकारी इस संघ द्वारा किए जा रहे पौध वितरण पर आने वाला खर्च संघ के सदस्यों द्वारा आपसी सहयोग से किया जाता हैं। संघ के सदस्यों में अमित महासेठ, कैलाश भारद्वाज, डा. अभिषेक कुमार, अजयधारी ¨सह, गौतम कुमार, दिप्ति राउत सहित अन्य लोग शामिल हैं। संघ के अध्यक्ष अपर्णा राय का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के खतरों को कम करने के लिए ग्रीन हाउस गैस पर नियंत्रण निहायत जरूरी माना गया है। बढ़ते प्रदूषण से बाढ़-सुखाड़ की समस्या के अलावा विभिन्न प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस पर काबू की दिशा में पौधरोपण के प्रति जागरुक नहीं हुए तो आने वाले समय में इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
---------------- मनाएं प्रदूषण रहित दीपावली 'पौधरोपण पर अमल करना होगा। स्वस्थ समाज के लिए पौधरोपण के दिशा में लोगों को जागरुक रहने की जरुरत है। दीपावली पर धुआं सहित दीया व आतिशबाजी से परहेज के लिए समाज में जागरुकता आ रही है।'
- गुलाब साह प्रदूषण रहित दीपावली के लिए मिट्टी तेल की दीया जलाने से परहेज करना चाहिए। त्योहार पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करना चाहिए। पर्यावरण को नुकसान के प्रति पौधदान को बल देने की जरुरत है।
- संजीव कुमार झा