खेल से होता शारीरिक व मानसिक विकास
मधुबनी जिला बैड¨मटन संघ के तत्वावधान में संघ के पूर्व सचिव स्व.हेमेन्द्र नारायण के स्मृति में स्थानीय टाउन हाल में बैंड¨मटन प्रतियोगिता सचिव सुरेश कुमार उर्फ सप्पू बेरोलिया की अध्यक्षता में आयोजन किया गया।
मधुबनी । मधुबनी जिला बैड¨मटन संघ के तत्वावधान में संघ के पूर्व सचिव स्व.हेमेन्द्र नारायण के स्मृति में स्थानीय टाउन हाल में बैंड¨मटन प्रतियोगिता सचिव सुरेश कुमार उर्फ सप्पू बेरोलिया की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। बिते 7-8 अप्रैल को आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में लड़के एवं लड़कियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं एक प्रतियोगिता 35 वर्ष के उपर के आयु वर्ग के प्रतिभागी के बीच आयोजित की गई। जिसमें अंडर 10 (लड़का) में प्रियांशु कारक विजयी व तेजस्वी आर्यन उपविजेता रहे। अंडर 13 (लड़का) में पीयूष कुमार विजयी व उप विजयी ऋषभ कुमार पंकज रहे। अंडर 16 (लड़का) में अंकित कुमार विजयी व उपविजेता कौशल कुमार रहे। अंडर 19 (लड़का) में अभिनव रंजन प्रथम व प्रणव कुमार द्वितीय रहे। वहीं लड़की सिंग्लस में आरर्ची पंकज प्रथम व सौम्या द्वितीय रही। लड़की डबल्स में आरर्ची पंकज, रिया कुमारी प्रथम व कुमकुम कुमारी, गुंजन कुमारी द्वितीय रही। पुरूष (¨सगल व डबल) में राजेश कुमार, दिलीप कुमार प्रथम व अभिषेक कुमार व नवीन कुमार द्वितीय रहे। वहीं 35 वर्ष ¨सग्लस में नवीन कुमार प्रथम व शैलेन्द्र शर्मा द्वितीय रहे। इस अवसर पर संघ के सचिव सप्पू बेरोलिया ने कहा कि पूर्व सचिव के स्मृति में यह आयोजन कराया गया है। जिसमें सभी वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। आगे भी यह आयोजन हर वर्ष कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेलने से शरीरिक व मानसिक का विकास होता है। खेल एक अच्छा माध्यम बन गया है आगे बढ़ने का इसलिए सभी युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में रूची लेना चाहिए। को मौके पर अपर समाहर्ता विनोद पंकज, धीरेन्द्र मंडल, बमबम, सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।