विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी में रेप आरोपित बिजली पोल पर चढ़ा, पुलिस और ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद उतारा

By Devkant Jha Edited By: Ajit kumar
Published: Thu, 02 Apr 2026 05:15 PM (IST)

Bihar Crime News: मधुबनी के फुलपरास में एक युवक 33 हजार वोल्ट के बिजली पोल पर चढ़ गया। पुलिस और ...और पढ़ें

बिजली के टावर पर चढ़ा युवक और उसको उतारने की कोशिश करते ग्रामीण। फोटो- जागरण

बिजली के टावर पर चढ़ा युवक और उसको उतारने की कोशिश करते ग्रामीण। फोटो- जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मधुबनी। Madhubani Incident: जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक 33 हजार वोल्ट के बिजली पोल पर चढ़ गया। करीब दो से ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया।

जानकारी के अनुसार, रामउदगार यादव का पुत्र अंटू कुमार आजाद गांव से गुलरिया टोला जाने वाली सड़क के पास लगे हाई वोल्टेज पोल पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने तत्काल लाइन काट दी, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

112 की टीम मौके पर पहुंची

इस दौरान डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जमा हो गए। बाद में रस्सी की मदद से कुछ लोग ऊपर चढ़े और काफी प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित नीचे लाया गया।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

ग्रामीणों के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, युवक के खिलाफ मार्च के तीसरे सप्ताह में नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर नाबालिग का शोषण किया था।

हालांकि, प्रभारी थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को घटनास्थल पर उसके खिलाफ दर्ज मामले की जानकारी नहीं दी गई थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।