Move to Jagran APP

उप मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित

संवाद सहयोगी:लखनौर प्रखण्ड कार्यालय पर शुक्रवार को पूरे दिन गहमागहमी रही।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Aug 2018 11:55 PM (IST)Updated: Fri, 03 Aug 2018 11:55 PM (IST)
उप मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित
उप मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित

झंझारपुर (मधुबनी), संवाद सहयोगी:लखनौर प्रखण्ड कार्यालय पर शुक्रवार को पूरे दिन गहमागहमी रही। यह गहमागहमी लखनौर प्रखण्ड के लखनौर पश्चिमी पंचायत एवं कैथिनियां पंचायत के उपमुखिया पर लगे अविश्वास प्रस्ताव की बैठक को लेकर थी। सबसे पहले लखनौर पश्चिमी के उपमुखिया सह प्रखण्ड वार्ड संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष राकेश कुमार झा उर्फ गुड्डू झा पर लगे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर ग्यारह बजे टीपीसी भवन में बैठक प्रारंभ हुई।

loksabha election banner

मुखिया रामु मुखिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीडीओ मो. मुश्ताक अहमद, पंचायत सचिव देवेन्द्र कुमार चौबे भी उपस्थित थे। आधा घंटा के बाद तेरह वार्ड सदस्य में से एक उपमुखिया खुद तथा दूसरा वार्ड ग्यारह के वार्ड सदस्य लक्ष्मण साहु पहुंचे। लगातार दो घंटा तक वार्ड सदस्यों की प्रतीक्षा होती रही। अंत में एक बजे मुखिया रामु मुखिया ने अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने की घोषणा कर दी। इस तरह राकेश कुमार झा उर्फ गुड्डू झा उप मुखिया पद की अपनी सीट बचाने में सफल रहे। उसके बाद उनके समर्थकों ने उन्हें फुल मालाओं से लाद दिया। उसके बाद दोपहर तीन बजे कैथिनियां के उपमुखिया राजेन्द्र मंडल के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव की बैठक टीपीसी भवन में मुखिया रीता देवी की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। यहां प्रारंभ से ही सभी तेरह सदस्य उपस्थित रहे। यहां अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई और अधिकांश लोगों ने उपमुखिया में अविश्वास प्रकट किया। बाद में गुप्त मतदान कराया गया जहां दस वार्ड सदस्यों ने उपमुखिया के अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। दो ने विरोध में मतदान किया। जबकि एक वार्ड सदस्य का मत अवैध हो गया। इस तरह कैथिनियां पंचायत के उपमुखिया पद से राजेन्द्र मंडल पदच्यूत कर दिए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.