Move to Jagran APP

महिलाओं के बीच विविध प्रतियोगिता का आयोजन

जयनगर अनुमंडल मुख्यालय के बाजार समिति परिसर स्थित एसएसबी 48वीं वाहिनी मुख्यालय में एक जयनगर अनुमंडल मुख्यालय के बाजार समिति परिसर स्थित एसएसबी 48वीं वाहिनी मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Mar 2018 11:44 PM (IST)Updated: Sat, 10 Mar 2018 02:23 AM (IST)
महिलाओं के बीच विविध प्रतियोगिता का आयोजन
महिलाओं के बीच विविध प्रतियोगिता का आयोजन

मधुबनी। जयनगर अनुमंडल मुख्यालय के बाजार समिति परिसर स्थित एसएसबी 48वीं वाहिनी मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं में जागरूकता का प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सीमावर्ती क्षेत्र के महिलाओं को विविध स्तरों पर जागरूक करने के उदयेश्य से 48वीं वाहिनी के संविक्षा दल के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसबी 48 वीं वाहिनी की संवि़क्षा दल के अध्यक्ष ममता विष्ट, डीपीएस की निदेशिका रागिनी चौधरी, अर्चना चौहान, गुंजा कुमारी, प्रतिमा बांके, ज्योति, लक्ष्मी और बबली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसबी 48 वीं वाहिनी की संवीक्षा अध्यक्ष ममता विष्ट और संचालन प्रतिमा बांके ने किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में महिलाओं के बीच विविध प्रतियोगिता के तहत म्युजिकल चेयर, वाद विवाद, काव्य पाठ, गीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करती हुई संविक्षा अध्यक्ष ममता विष्ट ने महिला सशक्तीकरण पर बल देते हुए कहा कि महला आज जीवन के सभी क्षेत्रों में बढचढ कर हिस्सा ले रहीं हैं। महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को पुरूषों पर निर्भर न रहकर स्वयं को आगे लाना होगा।ज्ञात हो कि सीमा पर महिलाओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एसएसबी 48वीं वाहिनी द्वारा संविक्षा दल का गठन किया गया है। जिसमें सिर्फ महिलाओं को ही शामिल किया गया है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। धन्यवाद ज्ञापन रागिनी चौधरी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.