सक्रिय बूथ-सबल पंचायत कार्यक्रम से संगठन सशक्त
मधुबनी। जिला के खुटौना में पांच जनवरी को लौकहा विधानसभा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
मधुबनी। जिला के खुटौना में पांच जनवरी को लौकहा विधानसभा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 11 बजे से जनता उच्च विद्यालय, खुटौना के मैदान में किया जाएगा। इस सम्मेलन को राष्ट्रीय संगठन प्रभारी एवं सांसद आरसीपी सिंह भी संबोधित करेंगे। उनके संबोधन से जदयू कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन होगा। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक व सफल बनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है। ये बातें प्रदेश जदयू नेता तथा दरभंगा जिला के विधानसभा प्रभारी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि जदयू पंचायत एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को भी हर तरह से सशक्त व सक्षम बना रही है। जदयू की सक्रिय बूथ-सबल पंचायत कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि हर बूथ पर अध्यक्ष तथा सचिव के साथ पांच क्रियाशील सदस्यों की कमेटी को पंचायत तथा प्रखंड स्तर बेहतर समन्वय बनाया जा रहा है। उक्त कमिटी को पार्टी के सांसद, विधायक, मंत्री से लेकर राष्ट्रीय संगठन प्रभारी व सांसद आरसीपी सिंह के साथ संवाद स्थापित करना निश्चित रूप से एक नया प्रयोग है। यह प्रयोग पार्टी के लिए आगामी चुनाव में संजीवनी का काम करेगा। उन्होंने राष्ट्रीय संगठन प्रभारी व सांसद आरसीपी सिंह दौरा को महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर जिले के सभी नेताओं पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं में एक उत्साह का माहौल है।