Move to Jagran APP

युवा अब बिहार बदलने के लिए तैयार

भारत युवाओं का देश है। और युवाओं के ऊपर ही देश की गरिमा और उन्नति का भार होता है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 11:12 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 11:12 PM (IST)
युवा अब बिहार बदलने के लिए तैयार
युवा अब बिहार बदलने के लिए तैयार

मधुबनी। भारत युवाओं का देश है। और युवाओं के ऊपर ही देश की गरिमा और उन्नति का भार होता है। अगर देश के युवा ठान ले तो इस देश को आगे बढ़ने से कोई नही रोक सकता। खासकर बिहार में युवाओं को आगे बढ़कर नेतृत्व सम्हालने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। ये बातें कहीं पूर्व विधायक रामावतार पासवान ने। वे स्थानीय एमआरजी उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को बिहार डेवलपमेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

यूनियन के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद झा ने इसकी अध्यक्षता और स्वप्निल चौधरी ने इसका संचालन किया। इसके राष्ट्रीय महासचिव हर्षित आर्यन, अध्यक्ष आनंद झा और स्वप्निल चौधरी ने कहा कि बिहार का विकास और युवाओं को रोजगारपरक बनाना यूनियन का उद्देश्य है। बिहार के युवाओं ने अब राजनीति में बहुत झंडा उठा लिया और भीड़ बनकर नारे लगा लिए। अब बदलाव का व़क्त है। यह सामाजिक मुद्दों पर काम करता है। यह तभी संभव होगा जब लोग जागरूक होंगे और अपना अधिकार जानेंगे।

यूनियन ने तय किया है कि मा़र्फत प्रशिक्षण, कार्यशाला, बैठक, सभा आदि से अपने कार्यकर्ताओं और युवाओं को जानकारियों से लैस करेगा। इसके बाद हमारे योद्धा गांव गांव जाकर लोगों को अपने अधिकारों से अवगत कराएंगे। लोगों के जागने और अपने अधिकारों से अवगत होने से पर देश और राज्य के सम्पूर्ण विकास का रास्ता अपने आप खुल जाएगा। संजय झा, श्यामनाथ झा, सुनील कुमार, अनीस, दीपक यादव, आदर्श चौधरी, रौनक रंजन, बलराम कुमार, रौशन कुमार आदि ने भी इस बैठक को संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.