नमो का विकल्प खड़ा करने में विपक्ष असफल
देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकल्प खड़ा करने में विपक्ष पूरी तरह से असफल रहा है।
मधुबनी। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकल्प खड़ा करने में विपक्ष पूरी तरह से असफल रहा है। चारा घोटाले के सजायाप्ता लालू यादव व लोकसभा में आंख मारने वाले राहुल गांधी नरेन्द्र मोदी की विकल्प कभी नहीं हो सकते है। उक्त बातें बिहार के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने बेनीपट्टी में प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की टूट की शुरूआत उत्तर प्रदेश से हो गई है। अखिलेश यादव व मायावती ने सीटो की बंदरवाट कर राहुल गांधी को ठेंगा दिखा दिया है। बिहार में जब सीटों की बटवारा होगा तब महागठबंधन खण्ड-खण्ड में टूट जाएगा और अगले लोकसभा चुनाव में इसकी खाता खुलना मुश्किल है। जिस दिन नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग हुए उसी दिन महागठबंधन बिहार में खत्म हो गया। यह केवल ठगबंधन बनकर रह गया है। देश को निर्णायक नेतृत्व चाहिए जो देश व दुनिया में भारत का मान बढ़ा सके। वर्ष 2019 के चुनाव में नरेन्द्र मोदी का कोई मुकाबला नहीं है। केन्द्र में फिर से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। बिहार में एनडीए 2014 के चुनाव से अधिक सीट से जीतेगी। इस बार बिहार में एनडीए 40 सीट पर जीत दर्ज करेगी। मौके पर प्रो. योगानंद झा, भाजपा नेता प्रो. मदन कुमार कर्ण, विजय कुमार झा, हरिकांत चौधरी, बौआ साहेब मिश्र, शंकर झा सहित कई लोग मौजूद थे।