छेड़खानी को लेकर मारपीट, डेढ़ दर्जन लोग जख्मी
मधुबनी। फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र के कोनार में छेड़खानी की घटना को लेकर दो पक्षों में हिसक झड़प हो गई।
मधुबनी। फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र के कोनार में छेड़खानी की घटना को लेकर दो पक्षों में हिसक झड़प हो गई। इसमें तकरिबन डेढ़ दर्जन लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मी को फुलपरास अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है।
प्रथम पक्ष के रामभरोस माली के आवेदन पर उमेश कुमार यादव, भोली यादव एवं मुन्ना यादव समेत 50 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दूसरे पक्ष में वीणा देवी की लिखित शिकायत पर इंद्रदेव माली समेत 25 लोगो को नामजद आरोपी बनाया गया है। बताया जाता है कि रामभरोस माली ने बुधवार को थाना में आवेदन देकर उमेश यादव पर पुत्री के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। छेड़खानी का विरोध करने पर भोली यादव समेत 50 अन्य लोग घर में घुसकर मारपीट की। साथ ही गांव छोड़ने की धमकी देने की शिकायत की थी। लेकिन, थाना पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया। इसके परिणामस्वरूप गुरुवार को पुन: भोली यादव एवं रामभरोस माली के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते हिसक झड़प में तब्दील हो गया। इसमें दोनों पक्ष से डेढ़ दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए।