पेड़ से लटकता मिला किशारी का शव, खुदकशी की आशंका
हरलाखी थाना क्षेत्र के कान्हरपट्टी गांव के एक किशोरी (14) का सोमवार दोपहर आम के एक पेड़ से लटकता शव मिला।
मधुबनी। हरलाखी थाना क्षेत्र के कान्हरपट्टी गांव के एक किशोरी (14) का सोमवार दोपहर आम के एक पेड़ से लटकता शव मिला। उसकी पहचान कर ली गई है। लड़की ने हरसुवार निराला टोल स्थित खुद की बागीचे में खुदकशी की है। घटना की जानकारी मिलते ही शव को पेड़ से उतार कर परिजन घर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही हरलाखी थानाध्यक्ष अशोक कुमार, एएसआइ विनय शर्मा सहित बेनीपट्टी डीएसपी पुष्कर कुमार व रीडर सुधीर तिवारी मौके पर पहुंचकर घटना की सभी पहलुओं पर जानकारी ली। कई ग्रामीणों ने बताया कि लड़की मानसिक रूप से दिव्यांग थी। इससे पहले भी कई बार इधर उधर भटकने के दौरान उसे पकड़ कर लाया गया था। हालांकि, पुलिस घटना के सभी बिदुओं पर बारिकी से जांच में जुटी हुई थी। इस बाबत डीएसपी ने बताया कि कागजी प्रक्रिया के उपरांत तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।