मधुबनी में NIA की रेड के बाद दूसरी कार्रवाई, बासोपट्टी थाना पहुंची टीम ने आधा दर्जन को थमाया नोटिस
Indo Nepal Border Smuggling: एनआईए की टीम ने मधुबनी के बासोपट्टी थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार से जुड़े आधा दर्जन ...और पढ़ें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम रविवार को बासोपट्टी थाना पहुंची।
HighLights
एनआईए टीम बासोपट्टी थाना पहुंची, जांच तेज।
अवैध कारोबार से जुड़े आधा दर्जन को नोटिस।
जाली नोट, तस्करी मामलों में पटना में पेशी।
संवाद सहयोगी, बासोपट्टी (मधुबनी)। NIA Action Madhubani: इंडो-नेपाल सीमा के नजदीकी बासोपट्टी थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार से जुड़ी जांच काफी तेज हो गई है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम रविवार को बासोपट्टी थाना पहुंची।
आधा दर्जन लोगों को नोटिस
टीम ने क्षेत्र के करीब आधा दर्जन चिह्नित लोगों को लिखित नोटिस तामील कराया है। इन सभी को निर्धारित तिथि पर एनआईए के पटना स्थित कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
पटना कार्यालय में पेशी
एनआईए पटना कार्यालय के इंस्पेक्टर ने कार्यालय से निर्गत पत्र विधिवत रूप से तामील कराया। नोटिस के माध्यम से संबंधित लोगों से जांच से जुड़े बिंदुओं पर पूछताछ की जाएगी।
दूसरी बड़ी कार्रवाई
क्षेत्र में एनआईए की छापेमारी के बाद यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। विभिन्न ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद अब नोटिस जारी होने से इलाके में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।
सीमावर्ती गतिविधियों पर नजर
फिलहाल नोटिस पाने वाले लोगों की भूमिका और जांच के दायरे को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, सीमावर्ती इलाकों में जाली नोट और तस्करी के मामलों पर केंद्रीय एजेंसियों की कड़ी नजर बनी हुई है।
बासोपट्टी थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया कि यह एनआईए कोर्ट में जाली नोट से संबंधित मामला है। जांच एजेंसी के अधिकारी बिंदुवार जांच कर रहे हैं और इसी क्रम में नोटिस तामील कराया गया है।
यह भी पढ़ें- एनआईए मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए राजस्थान, बिहार, आंध्र में तीन नई विशेष अदालतें
