Move to Jagran APP

अज्ञात उपद्रवियों ने गेहूं की फसल में लगाई आग

मधुबनी। हरलाखी थाना क्षेत्र के सिसौनी पंचायत अंतर्गत हरसुवार गांव में खलिहान में रखे गेंहू की

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 11:22 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 11:22 PM (IST)
अज्ञात उपद्रवियों ने गेहूं की फसल में लगाई आग
अज्ञात उपद्रवियों ने गेहूं की फसल में लगाई आग

मधुबनी। हरलाखी थाना क्षेत्र के सिसौनी पंचायत अंतर्गत हरसुवार गांव में खलिहान में रखे गेंहू की फसल में अज्ञात उपद्रवियों ने आगजनी कर दी। जिससे किसान का करीब डेढ़ एकड़ की फसल जलकर नष्ट हो गई। इस संबंध में पीड़ित किसान नवीन कुमार मिश्रा ने थाना व अंचल में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कर मुआवजे की मांग की है। आवेदन के अनुसार किसान अपने डेढ़ एकड़ खेत से करीब डेढ़ सौ बोझा फसल काटकर कुटाई के लिए खलिहान में रखा हुआ था। शनिवार की अहले सुबह कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने फसल में आगजनी कर दी। जिससे फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। इसकी सूचना पीड़ित किसान को ग्रामीणों ने दी। जानकारी मिलने पर किसान ने थाना व अंचल में मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना के एएसआई धर्मेन्द्र कुमार दल बल के साथ स्थल पर पहुंचकर घटना के सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच किया। इस बावत थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में सीओ सौरभ कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांचकर मुआवजे के लिए पहल की जाएगी। घर में लगी आग, तीन मवेशी जलकर मरे फुलपरास। थाना क्षेत्र के रौतिनिया गांव में शुक्रवार रात आग लगने से आवासीय एवं मवेशी घर जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार रौतिनिया गांव के पुनदेव दास के घर में अचानक आग लग गई जिसमें अनाज, कपड़ा, बर्तन एवं तीन मवेशी जलकर राख हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत कुछ नहीं बचाया जा सका। मवेशी भी जलकर राख हो गए। आग्नि कांड में पीड़ित परिवार ने लिखित सूचना सीओ एवं थाना अध्यक्ष को दिया है। बीडीओ अशोक प्रसाद एवं सीओ धर्मनाथ बैठा, जिप सदस्य वंदना देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दानी लाल मंडल, वीर बहादुर राय समेत अन्य प्रतिनिधियों ने घटनास्थल पहुंचकर अग्निकांड का जायजा लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.