Move to Jagran APP

कर्पूरी जयंती पर लोगों ने जननायक को किया याद

मधुबनी। अंधराठाढ़ी प्रखंड में जगह-जगह विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों की ओर से स्थानीय क

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 10:42 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 10:42 PM (IST)
कर्पूरी जयंती पर लोगों ने जननायक को किया याद
कर्पूरी जयंती पर लोगों ने जननायक को किया याद

मधुबनी। अंधराठाढ़ी प्रखंड में जगह-जगह विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों की ओर से स्थानीय कर्पूरी भवन में रविवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जदयू का स्थानीय निकाय इसका आयोजक था। समारोह की शुरुआत स्व. ठाकुर की मूर्ति पर माल्यार्पण से हुई। लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार कमलेश ने की। स्व. ठाकुर को याद करते हुए कुंदन ने कहा कि स्व. कर्पूरी ठाकुर समाजवादी परंपरा के लौह पुरुष थे। बिहार के गरीब नाई परिवार में जन्मे कर्पूरी ठाकुर पहली बार 1952 में विधायक बने। दो बार मुख्यमंत्री बनने के बाद भी सादगी के मिसाल रहे। इस मौके पर छोटू राय, संजीव कुमार चौधरी, ब्रह्मदेव राय आदि मौजूद थे। इधर, प्रखंड राजद ने भी इस मौके पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उनको याद किया। पूर्व विधायक रामावतार पासवान ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर हमेशा पिछड़ों व दलितों के लिए लड़ते रहे। उन्होंने कहा कि स्व. ठाकुर ने समाज के पिछड़े व शोषित समाज को आरक्षण देकर समाज के मुख्य धारा से जोड़ने में अहम योगदान दिया है। माल्यार्पण कार्यक्रम में मुखिया महेंद्र राय, अनिल कुमार लोहिया, जयवीर यादव, राजदेव भंडारी, मो. अजहरुद्दीन, चंद्रशेखर राम, देवचंद्र कामत, संजीव कुमार चौधरी, चंद्रकांत चौधरी, राजेन्द्र राय आदि दर्•ानो लोग मौजूद थे। सभी वक्ताओं ने स्व. ठाकुर के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि वे वास्तव में जननायक थे। उनका चितन और कर्म सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का था। उन्होंने अपने समय में जाति धर्म भाषा और दलगत भावना से ऊपर उठकर सबके लिए काम किया। बिहार के विकास में उनका योगदान हमेशा मील का पत्थर रहेगा। वो हमेशा लोगों के दिलो में अपनी अमित यादों के साथ जिदा रहेंगे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.