बजट को एनडीए ने सराहा तो विपक्ष ने बताया निराशाजनक
नरेन्द्र मोदी सरकार की अन्तरिम बजट पर एनडीए के अलावा विपक्ष की नजरें भी जमी रही।
मधुबनी। नरेन्द्र मोदी सरकार की अन्तरिम बजट पर एनडीए के अलावा विपक्ष की नजरें भी जमी रही। बजट की प्रक्रिया पूरा होने के बाद विभिन्न दलों के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी। बजट को लेकर स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में खुशी का माहौल देखा गया। जिला भाजपा अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर ने कहा कि देश के इतिहास में 2019 के बजट जैसा अभूतपूर्व बजट अबतक नहीं देखने को मिला। बजट में समाज के खास कर गरीब तबके के लोगों किसानों के लिए अनेक लाभकारी योजनाओं को शामिल किया गया है। वहीं मध्यमवर्ग के लोगों को आयकर में छूट देकर बड़ी राहत दी गई है। बजट पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में भाजपा के सुनील कुमार मिश्र, संजीव कुमार बादल, बेबी झा, डॉ किरण कुमारी झा, देवेन्द्र यादव, मनोज कुमार मुन्ना, रंजीत कुमारइनकहमज यादव, प्रमोद कुमार सिह सहित अन्य शामिल हैं। इधर बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शीतलांबर झा ने कहा कि बजट जबर्दस्त चुनावी जुमला साबित हुआ है। गरीेबों के लिए कुछ भी नहीं है। मिथिलांचल की उपेक्षा की गई है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सपा के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि बजट गरीबों के आंख में धूल झोंकने वाला है। आम लोगों के साथ किसानों के लिए बजट में कोई गुंजाईश नहीं है। यह बजट अबतक का सबसे घटिया साबित हुआ है। चुनाव को देखते बजट में केवल लालीपाप दिखाया गया है। वहीं किसान कांग्रेस के नेता हिमांशु कुमार ने कहा कि बजट में किसानों के लिए कुछ भी नहीं है। सिर्फ किसानों मजदूरों को छलने की कोशिश की गई है। वहीं जदयू के जिलाध्यक्ष अब्दुल कैयूम ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि बजट में किसानों, गरीबो, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गाे के लोगों की आíथक उन्नति का पूरा ख्याल रखा गया है। जदयू के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी सरोज मोहन झा ने बजट की प्रशंसा करते हुए बताया कि बजट में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर काफी ध्यान दिया गया है। आमलोगो की ¨जदगी में बदलाव का भरसक प्रयास किया गया है। महंगाई पर अंकुश के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने सहित अन्य मसलों पर काफी ध्यान दिया गया है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव कृष्णकांत झा गुडडु, अमानुल्लाह खान ने कहा कि बजट ने देशवासियों को निराश किया है।