Move to Jagran APP

Madhubani News: आकर्षक होगा बेल्हवार में माता दुर्गा का दरबार, 1967 से किया जा रहा आयोजन

दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रसन्न कुमार सचिव परशुराम झा कोषाध्यक्ष सूर्यकांत झा शांतिनाथ झा बैजू झा संतोष कामत उदयकांत कामत सहित अन्य ने बताया कि दुर्गा पूजा पर चार दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

By Edited By: Published: Fri, 16 Sep 2022 11:51 PM (IST)Updated: Sat, 17 Sep 2022 04:31 AM (IST)
Madhubani News: आकर्षक होगा बेल्हवार में माता दुर्गा का दरबार, 1967 से किया जा रहा आयोजन
राजनगर प्रखंड के बेल्हवार गांव में दुर्गा पूजा।

मधुबनी, जागरण संवाददाता। राजनगर प्रखंड के बेल्हवार गांव में दुर्गा पूजा की जोरदार तैयारी चल रही है। यहां वर्ष 1967 से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में इस वर्ष दुर्गा पूजा पर करीब दस लाख रुपये का खर्च का अनुमान है।

loksabha election banner

बेल्हवार दुर्गा मंदिर में मंगरौनी के मूर्तिकार महेश कुमार के नेतृत्व में आधा दर्जन मूर्तिकारों द्वारा माता दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। वहीं दुर्गा भवन की सजावट के लिए कई कलाकार लगाए गए हैं। दुर्गा भवन के आगे भव्य पंडाल का निर्माण चल रहा है।

आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रसन्न कुमार, सचिव परशुराम झा, कोषाध्यक्ष सूर्यकांत झा, शांतिनाथ झा, बैजू झा, संतोष कामत, उदयकांत कामत सहित अन्य ने बताया कि दुर्गा पूजा पर चार दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

पूर्व में दुर्गा पूजा पर आस-पास के कलाकारों द्वारा दस दिनों तक लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन कीर्तन की प्रस्तुति दिया जाता था। नाटक मंचन भी होता था। नाटक का लुफ्त उठाने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते थे। दुर्गा पूजा स्थल पर पेयजल और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था रहेगी।

श्रद्धालुओं के लिए रहेगी खास व्यवस्था

बेल्हवार दुर्गा पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं के पेयजल सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था होती है। स्वच्छता का खास ख्याल रखा जाता है। इन्होंने बताया कि कोरोना को लेकर दो साल तक साधारण रूप में पूजा का आयोजन किया गया। मेला का आयोजन नहीं किया गया था।

इस वर्ष मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेला के आयोजन से ग्रामीणों के साथ-साथ छोटे-छोटे दुकानदारों में काफी उत्साह है। छोटे-छोटे दुकानदारों को मेला के मौके पर आमदनी से उनके परिवार का पालन-पोषण होता है। मेला पर आने वाले दुकानदारों को काफी सहयोग किया जाता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.