Move to Jagran APP

नरेन्द्र मोदी किसानो के दर्द के प्रति गंभीर : नित्यानंद राय

पीएम नरेन्द्र मोदी किसानो के दर्द के प्रति गंभीर हैं। अब किसानो के आंगन में सुख की वर्षा होगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 12:22 AM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 12:22 AM (IST)
नरेन्द्र मोदी किसानो के दर्द के प्रति गंभीर : नित्यानंद राय
नरेन्द्र मोदी किसानो के दर्द के प्रति गंभीर : नित्यानंद राय

मधुबनी । पीएम नरेन्द्र मोदी किसानो के दर्द के प्रति गंभीर हैं। अब किसानो के आंगन में सुख की वर्षा होगी। प्रधानमंत्री ने 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना किए जाने के लिए संकल्प लिया है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नित्यानंद राय ने गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा द्वारा अड़ेर हाई स्कूल के मैदान में आयोजित किसान कल्याण सम्मेलन में कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद किसानों को सभी ने ठगने का काम किया लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी व उसके बाद नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किसानों को सम्मान देने का काम किया है। देश के प्रधानमंत्री गरीब के बेटा नरेन्द्र मोदी किसानों की समस्याओं एवं दर्द के प्रति पूरी गंभीर हैं। किसानों के कल्याण व खुशहाली एवं आमदनी दोगुनी करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसान पुत्र सरदार वल्लभ भाई पटेल की दुनिया में सबसे बड़ी प्रतिमा लगाई गई है। किसानों के घर से औजार व लोहा इकट्ठा कर प्रतिमा का निर्माण कराया गया है।

पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राईक कर पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया है। श्री राय ने कहा कि 2020 तक हर घर में बिजली पहुंच जाएगी। किसानों को ¨सचाई के लिए सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। किसानों के कल्याण के लिए समस्तीपुर में केन्द्रीय विश्वविद्यालय खोला गया है। बिहार की धरती पर केंद्र सरकार द्वारा किसानों के कल्याण व खुशहाल एवं कौशल विकास के क्षेत्र में जल्द ही तीन कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने ज2019 के चुनाव में पुन: नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

इस अवसर पर सूबे के पीएचइडी मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं। बिहार में 89 प्रतिशत किसान अगर अमीर नहीं हुए तो बिहार अमीर नहीं बन सकता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया में भारत का डंका बजा दिया है। पीएम नरेन्द्र मोदी के शासन में पाकिस्तान का पसीना छूट रहा है। पीएम गांव के गरीबों एवं किसानों की समस्याओं के प्रति चिंतित रहते हैं। आज मोदी सरकार के प्रयास से घर-घर में बिजली पहुंच गई। खेतों में पानी देने के लिए कार्य चल रहा है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में प्रधानमंत्री

ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांव को सड़क से जोड़ा गया। तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं हैं। सिर्फ संविधान बदलने के नाम पर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। बिहार की बदहाली के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व सोनिया गांधी दोषी हैं। भाजपा आवास, शौचालय, बिजली, विकास, शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। लालू प्रसाद भ्रष्टाचार व चारा घोटाले में जेल में बंद हैं, चोर-चोर मौसेरे भाई का गठबंधन महागठबंधन हो गया है। 2019 के चुनाव में बिहार में 40 की 40 सीट जीतेगी।

इस अवसर पर विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, भाजपा के जिला अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, विधायक जीवेश मिश्र, पूर्व विधायक व कार्यक्रम के संयोजक हरिभूषण ठाकुर बचोल, पूर्व विधायक अरूण शंकर प्रसाद, पूर्व विधायक डा. अशोक कुमार यादव, पूर्व विधायक रामदेव महतो, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जंगबहादुर यादव, मुरारी मोहन झा, सज्जन झा, मृत्युंजय झा, ललन मंडल, प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, प्रो. गंगाराम झा, डा. किरण कुमारी झा, सुनील कुमार मिश्र, रंधीर ठाकुर, संजय राम, जिला पार्षद सुनैना देवी, प्रो. ब्रजकिशोर भंडारी, भोगेन्द्र ठाकुर, विमल झा, डा. बागीशकांत झा, अमरनाथ प्रसाद, फूलकांत झा, हरिकांत चौधरी, बौआजी मिश्र, चंदन कुमार मिश्र, मोहन मिश्र, विजय कुमार झा, संजय यादव, गो¨वद झा दादा, विवेकानंद झा, योगी यादव, सुभाष यादव, प्रो. मदन कुमार कर्ण सहित कई लोगों ने विचार प्रकट किए। आगत अतिथि को कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने पाग, दोपट्टा व मखाना की माला से सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव तथा संचालन जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.