Move to Jagran APP

स्लैब विहीन नाला के कारण जानलेवा हुई सड़क पर यात्रा खतरनाक

झंझारपुर नगर पंचायत में दर्जनों विकासात्मक कार्य होने के बावजूद यहां के लोगों को अभी भी कई छोटी-बड़ी समस्या से जूझना पड़ रहा है।

By Edited By: Published: Sun, 09 Oct 2016 01:17 AM (IST)Updated: Sun, 09 Oct 2016 01:17 AM (IST)
स्लैब विहीन नाला के कारण जानलेवा हुई सड़क पर यात्रा खतरनाक

मधुबनी। झंझारपुर नगर पंचायत में दर्जनों विकासात्मक कार्य होने के बावजूद यहां के लोगों को अभी भी कई छोटी-बड़ी समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसमें से कई समस्या तो मालूम होते हुए भी लोगों के लिए कभी भी जानलेवा व खतरनाक बन सकता है। फिर भी वर्षों से आ रही इन समस्याओं का न तो नपं प्रशासन ही निदान कर पाया है और न ही यहां के जनप्रतिनिधि की नजर ही इस ओर है। यहां के वार्ड नं. 7 एवं 9 को सिमांकन सड़क के बीच महादलित टोला में पड़ने वाले नाला का स्लैब तकरीबन एक वर्ष से अधिक समय से टूटा हुआ है। इस बिना स्लैब के सड़क से यातायात करना स्थानीय लोगों के साथ ही इस सड़क से गुजड़ने वाले लोगों के लिए खतरनाक ही नहीं जानलेवा बन चुका है। बावजूद स्लैब न लगाया जाना यहां के लोगों को नपं प्रशासन के विरुद्ध आक्रोशित होने को मजबूर कर रहा है।

loksabha election banner

क्या कहते हैं लोग:

स्थानीय लोगों में बब्लू प्रसाद, न्यामत अली, राम साह, राजू राम आदि बताते हैं कि स्लैब नहीं रहने के कारण दिन के समय तो सावधानी से यात्रा आसान हो सकता है। किन्तु रात के समय इस होकर गुजरना काफी खतरनाक है। अभी तक करीब आधा दर्जन लोग इस स्लैब विहीन नाला का शिकार हो चोटील हो चुके हैं।

क्या कहते हैं वार्ड पार्षद:

वार्ड नं. 9 के पार्षद रामेश्वर मुखिया ने पूछने पर जानकारी दी की इस टूटे हुए स्लैब की लिखीत जानकारी उन्होंने नपं के कार्यपालक पदाधिकारी अरुण साफी एवं नपं अध्यक्ष सोना देवी को देते हुए इसका निर्माण कराने का अनुरोध किया था। किन्तु अभी तक स्लैब निर्माण नहीं कराकर नहीं लगाया गया है।

क्या कहते हैं कार्यपालक:

इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर नपं के कार्यपालक पदाधिकारी अरुण साफी ने वार्ड पार्षद द्वारा दिए गए आवेदन की बात को स्वीकार करते हुए बताया कि निविदा निकाल कर स्लैब को लगा दिया जाएगा। उनका यह भी कहना था कि अगर कम लागत से होता है तो समस्या से निपटारा के लिए वार्ड पार्षद भी अपने स्तर से स्लैब लगवा दें। राशि का भुगतान नपं प्रशासन द्वारा कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.