Move to Jagran APP

हुआ चांद का दीदार, ईद मुबारक आज

मधुबनी। लॉकडाउन के बीच शुरू माह-ए-रमजान पूरा होने के साथ रोजेदारों ने चांद का दीदार किया। इसी के साथ ईद की तैयारियां तेज हो गई हैं। लोग सोमवार को ईद की नमाज अदा करेंगे। विभिन्न दुकानों को खोलने के लिए लॉकडाउन में सशर्त छूट से ईद की खरीदारी काफी आसान हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 11:31 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 06:11 AM (IST)
हुआ चांद का दीदार, ईद मुबारक आज
हुआ चांद का दीदार, ईद मुबारक आज

मधुबनी। लॉकडाउन के बीच शुरू माह-ए-रमजान पूरा होने के साथ रोजेदारों ने चांद का दीदार किया। इसी के साथ ईद की तैयारियां तेज हो गई हैं। लोग सोमवार को ईद की नमाज अदा करेंगे। विभिन्न दुकानों को खोलने के लिए लॉकडाउन में सशर्त छूट से ईद की खरीदारी काफी आसान हुई। वहीं शारीरिक दूरी का पालन करने के मद्देनजर ईद की नमाज घरों में ही अदा की जाएगी। रविवार देर शाम चांद देखे जाने की घोषणा होने के साथ रोजेदारों में खुशी की लहर दौर पड़ी। बच्चे और महिलाओं में जबर्दस्त खुशी देखी गई। इत्र की खुशबू के बीच होती रही खरीदारी

loksabha election banner

रविवार को बाजार में काफी चहल-पहल रही। इत्र दुकानों पर विभिन्न किस्म की खुशबू बिखेरती रही। रोजेदार बेहतर से बेहतर इत्र की खरीदारी करते रहे। इधर टोपी दुकानों पर रोजेदारों की भीड देखी गई। सेवई की भारी मांग बनी रही। कपड़ा, चूड़ी, मेहंदी, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं को खरीदारी करते देखा गया। ईद की पूर्व संध्या पर शहर में मिठाई का मांग बनी रही। शहर के सुधा काउंटर पर मिठाई व दुध की खरीदारी होती रही।ईद-उल-फितर पर घरों में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते है। वहीं ईद को लेकर शहर के इस्लाम धर्मावलंबियों के घर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की तैयारी पूरी कर ली गई है। रोजेदारों के बीच ईद सामग्री का होता रहा वितरण

ईद की पूर्व संध्या पर शहर के कई हिस्सों में सक्षम रोजेदारों द्वारा जरूरतमंदों के बीच कपड़े सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाता रहा। इस क्रम में समाजसेवी सफदर अली द्वारा स्थानीय मोमिन टोला में जरूरतमंदों के बीच साड़ी का वितरण किया गया। इधर अंजुमन इत्तेहाद-ए-मिल्लत के समीतुल्लाह खान के नेतृत्व में करीब पांच सौ से अधिक लोगों के बीच ईद संबंधी वस्तुओं का पैकेट बांटे गए।

'घर में रहकर लजीज व्यंजनों के साथ ईद की खुशियां मनाएंगे। घर आने वाले रिश्तेदारों, मेहमानों के लिए लजीज व्यंजनों की व्यवस्था होगी। शीरखुरमा और सेवइयां के साथ अन्य व्यंजन बनाएं जाएंगे। ' - बेनजीर खालिद 'ईद पर घर आने वाले मेहमानों को फिजिकल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए खातिरदारी में कोई कमी छोड़ी जाएगी। ईद पर बच्चों के मनपसंद पकवान निश्चित रूप से बनाएं जाएंगे।

- राबिया परवीन बीक्को

'ईद को लेकर पूर्व की वर्ष की तरह घर में खुशी छाई है। मोहल्ले की रोजेदारों के घर भी खुशियां बहाल रखने में भागीदार रही हूं। फिजिकल डिस्टेंसिग का ख्याल रखते हुए ईद मनाई जाएगी।' - रेहाना खातून 'खुशियों का त्योहार ईद को लेकर घर-मोहल्लों में काफी उत्साह है। ईद का उत्साह कोरोना पर भारी पड़ रहा है। ईद को लेकर बच्चे भी काफी खुश है। पर्व पर फिजिकल डिस्टेंसिग का खास ख्याल रखी जाएगी।'

- मजहबी

'सोमवार को हर सूरत में ईद ला•ामी है। वजह माहे रम•ान का 30 रो•ा रविवार को पूरा हुआ है। ईद की नमा•ा घरो में ही अदा की जाएगी। इस मुबाऱक मौके पर इतर, सुरमा लगाना सुन्नत है। फिजिकल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए सादगी से पर ही ईद मनाएंगे। घर में ही नमा•ा अदा करेंगे। हर रोजेदार ईद की खुशी में सुबह में पहले फजर की नमाज फिर ईद की नमाज अदा करेंगे। ईद-उल-फितर की नमाज वाजिब है।' - अमानुल्लाह खान, बानी

अंजुमन इत्तेहाद-ए-मिल्लत

'अस्सलाम अलैकुम.. के साथ ईद की मुबारकबाद मोबाइल, वाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से दिए जाएंगे। ईद की नमाज घर में पढ़ी जाएगी। शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए बगैर गले मिले ईद की मुबारकबाद दी जाएगी। इस वर्ष शारीरिक दूरी को देखते हुए तरावीह के लिए शहर के विभिन्न ईदगाहों में रोजेदारों की भीड नहीं होगी। - सैफुद्दीन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.