कदाचार मुक्त चल रही 12 वीं की जांच परीक्षा
मधवापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित रामनिरंजन जनता इंटर कॉलेज में कदाचार मुक्त माहौल में इंटरमीडिएट 12 वीं की जांच परीक्षा चल रही है।
मधुबनी। मधवापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित रामनिरंजन जनता इंटर कॉलेज में कदाचार मुक्त माहौल में इंटरमीडिएट 12 वीं की जांच परीक्षा चल रही है। शुक्रवार को दूसरे दिन दो पालियों में कला संकाय के गृह विज्ञान, इतिहास एवं विज्ञान संकाय के जीव विज्ञान व भौतिक विषय में तीन सौ छात्र-छात्राएं शामिल हुई।
प्रभारी प्रचार्य कृष्ण कुमार साह ने बताया कि इंटरमीडिएट की तीन संकाय में क्रमश: कला, विज्ञान तथा वाणिज्य सत्र 2017-19 के 12वीं की जांच परीक्षा 5 नवंबर तक चलेगा। परीक्षा कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण माहौल में दो पालियों में संचालित की जा रही है।परीक्षा में कॉलेज की अधिकतर छात्र-छात्राएं शामिल हो रही है। जो छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए हैं उन्हें इंटरमीडिएट 12वीं की फाइनल वार्षिक परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा। मौके पर प्रो, उमेश कुमार आर्य, बीभा देवी, रजनी कुमारी, विन्देश्वर पाण्डे, फुल कुमार मिश्र, भोगेन्द्र साह, जवाहर ¨सह सहित कॉलेज कर्मी मौजूद थे।