Move to Jagran APP

गबन की राशि को लूट बताने का मास्टर माइंड गिरफ्तार

मधुबनी। कुरियर कंपनी की राशि को लूट बताने वाले मास्टरमाइंट को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 11:20 PM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 06:10 AM (IST)
गबन की राशि को लूट बताने का मास्टर माइंड गिरफ्तार
गबन की राशि को लूट बताने का मास्टर माइंड गिरफ्तार

मधुबनी। कुरियर कंपनी की राशि को लूट बताने वाले मास्टरमाइंट को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झंझारपुर थाना के कन्हौली स्थित इंटेक्स ट्रांस्पोर्टेशन कुरियर कंपनी कार्यालय से लूट की घटना जांच में गबन पाई गई थी। गिरफ्तार आरोपित मास्टरमाइंड शातिर निकला। उसके पास से पुलिस ने एक्सपायरी तिथि का प्रेस कार्ड भी बरामद किया है।

loksabha election banner

यह जानकारी डीएसपी अमित शरण ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। कहा कि नौ लाख से अधिक के गबन का मास्टरमाइंड बैद्यनाथ शर्मा गिरफ्तार हुआ है। वह पंडौल के पोखराम गांव का निवासी है। वह भगवतीपुर में रेडीमेड की दुकान चलाता है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल, 22 हजार नकद, पांच डेबिट कार्ड, दो आधार कार्ड जब्त किया। डीएसपी ने कहा कि इस संबंध में कंपनी के अधिकारी राहुल कुमार झा के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें कहा गया था कि ब्रांच मैनेजर शशिरजंन शर्मा ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष 29 दिसंबर को तीन लोग संध्या में कार्यालय में घुसे और नौ लाख से अधिक की लूट कर ली। इस संबंध में पुलिस पूर्व से ही सशंकित थी और अनुसंधान में गंभीरता बरत रही थी। तत्काल ब्रांच मैनेजर शशिकांत शर्मा को पुलिस ने हिरासत में लिया तो उसके पास से 55 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस इसे कंपनी का रुपया मानी तो लूट की दर्शाई गई थी। इस आरोप में शशिकांत जेल में बंद है। डीएसपी ने बताया कि लूट की राशि नकद सात लाख 80 हजार थी। वहीं एक लाख 38 हजार मूल्य की सामग्री गायब थी। दोनों आरोपित एवं एक अन्य ने मिलकर गबन को लूट में बदलने की साजिश रची। इतना ही नहीं घटना के बाद सीसीटीवी कैमरा की स्टोरेज यूनिट भी गायब कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.