गुरु पूजन कर शिष्य प्राप्त करेंगे मंगल आशीष
गुरु पूर्णिमा पर गुरु की पूजा को लेकर आज शुक्रवार को शहर के विभिन्न मंदिरों के अलावा अन्य स्थलों पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन होगा।
मधुबनी। गुरु पूर्णिमा पर गुरु की पूजा को लेकर आज शुक्रवार को शहर के विभिन्न मंदिरों के अलावा अन्य स्थलों पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन होगा। गुरु के प्रति समर्पण का खास दिन माने जाने वाले गुरु पूर्णिमा पर हरेक शिष्य अपने गुरु की पूजा-अर्चना कर उनका आशीष प्राप्त करेंगे। इसको लेकर शहर के कई हिस्सों में विविध कार्यक्रम का आयोजन होना है। श्री सत्य साईं सेवा संगठन के तत्वावधान में इस पावन मौके पर शहर के गिलेशन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को अहले सुबह नगर संकीर्तन निकाली जाएगी। दोपहर में नारायण सेवा के बाद संध्या काल में आध्यात्मिक परिचर्चा व भजन का कार्यक्रम किया जाएगा। शहर के सरकारी बस पड़ाव स्थित शिव मंदिर पर वार्ड पार्षद कैलाश साह के नेतृत्व में विशेष भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वहीं शहर से सटे बसुआड़ा स्थित कौशल किशोर मंडल के नेतृत्व में स्थानीय रामजानकी मंदिर परिसर में गुरु महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वहीं रहिका प्रखंड के जगतपुर बरैया टोल में डा. राधामोहन मिश्र के नेतृत्व में गुरु पुजन सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा जिले के विभिन्न हिस्सों में गुरु पूर्णिमा पर विशेष आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। --------- चन्द्रग्रहण से भयभित होने की जरुरत नही : ज्योतिषाचार्य इस वर्ष आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी आज 27 जुलाई को चंद्रग्रहण पड़ रहा है। इसके अगले दिन सावन मास प्रारंभ हो जाएगा। ग्रहण रात 11 बजकर 54 मिनट पर शुरू होकर रात 3 बजकर 5 मिनट पर खत्म होगा। चंद्रग्रहण देश भर में दिखाई पड़ेगा। चन्द्रग्रहण की जानकारी देते हुए युवा ज्योतिषाचार्य ऋषिनाथ झा ने बताया कि सूर्य या चन्द्र ग्रहण का असर बारह राशियों पर पड़ता हैं। चंद्रग्रहण के समय भोजन करने से बचना चाहिए। वहीं सुईं और नुकीली चीजों को भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। चंद्रग्रहण और सूतक काल के समय मंदिरों के पट बंद रहेंगे। करीब 3 घंटे 55 मिनट चलने वाला चन्द्रग्रहण आसानी से देखा जा सकता हैं।श्री झा ने बताया कि चन्द्रग्रहण से भयभित होने की जरुरत नही है। वैसे तो सूर्य या चन्द्र ग्रहण का असर विभिन्न राशियों पर पड़ना स्वाभाविक हैं। हालांकि ग्रहण कई राशि वालो को लाभ भी होता है। 27 जुलाई के चंद्रग्रहण से मिथुन, तुला, मकर, कुंभ राशि के जातकों पर कोई खास असर नही पड़ने वाला है। वहीं वृषभ, कर्क और धनु राशि के जातकों को मिश्रित फल की प्राप्ति हो सकती हैं। जबकि मेष, ¨सह, कन्या, वृश्चिक और मीन राशियों के जातकों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता हैं।