लखनौर व्यापार मंडल चुनाव में मनोज अध्यक्ष घोषित
लखनौर प्रखण्ड व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में लखनौर पश्चिमी पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार झा विजयी घोषित किए गए।
मधुबनी। लखनौर प्रखण्ड व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में लखनौर पश्चिमी पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार झा विजयी घोषित किए गए। उन्हें नौ मत प्राप्त हुआ जबकि उनके प्रतिद्वन्द्वी लखनौर पूर्वी के पैक्स अध्यक्ष को व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के चुनाव में आठ वोट प्राप्त हुआ। इसी तरह व्यापार मंडल के सामान्य सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में चार अभ्यर्थी चुनावी मैदान में थे। चन्द्रकांत मिश्र को नौ वोट, मो. तैयब अली को ग्यारह मत तथा संतोष कुमार झा को नौ मत मिला और तीनों प्रत्याशी सदस्य पद के लिए चुनाव जीत गए। सदस्य पद के सामान्य वर्ग के एक उम्मीदवार अमरनाथ झा को आठ मत मिला और वे चुनावी मैदान से बाहर हो गए। चुनाव को लेकर सुबह से ही लखनौर प्रखण्ड कार्यालय पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मुख्य दोनों ही गेट पर पुलिस के जवान तैनात थे। अध्यक्ष पद के लिए कुल 17 वोटर थे और सभी वोटरों ने मतदान में हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद के चुनाव नतीजा की घोषणा के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार झा को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। एसडीओ विमल कुमार मंडल ने चुनाव की गहमागहमी को देखते हुए दो बार प्रखण्ड कार्यालय का मुआयना किया। बीडीओ सह आर ओ मो. मुश्ताक अहमद ने विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया।
------------------
मधुबनी। कलुआही प्रखंड के सहकारिता व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पर संपन्न हुआ। जिसमे करमौली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अशोकानन्द ठाकुर निर्वाचित घोषित किए गए। इस चुनाव मे दो प्रत्याशी करमौली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अशोकानंद ठाकुर एवं निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सह हरिपुर दक्षिण पंचायत के पैक्स अध्यक्ष श्रेष्ठ नारायण मिश्र आमने सामने थे। कलुआही प्रखंड के कुल ग्यारह पैक्स अध्यक्ष ने मतदाता के रूप मे मतदान किया जिसमे अशोकानंद ठाकुर के पक्ष में दस मत मिले एवं श्रेष्ठ नारायण मिश्र को मात्र अपना एक मत ही मिला। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अरूण कुमार निराला ने अशोकानन्द ठाकुर को निर्वाचित घोषित किया। विजयी अध्यक्ष अशोकानन्द ठाकुर ने बताया की प्रखंड मे किसानों के लिए लाभकारी योजनाओं को लाभ दिलाना प्रखंड शीतगृह और पैक्स का अपना गोदाम का निर्माण कराना मेरी प्राथमिकता होगी।