Move to Jagran APP

बारिश से आम को नुकसान तो अन्य फसलों को फायदा

शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे एकाएक तेज पुरवा हवा के बीच आसमान में काले बादल छा गए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Mar 2018 11:39 PM (IST)Updated: Fri, 30 Mar 2018 11:39 PM (IST)
बारिश से आम को नुकसान तो अन्य फसलों को फायदा
बारिश से आम को नुकसान तो अन्य फसलों को फायदा

मधुबनी। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे एकाएक तेज पुरवा हवा के बीच आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते गरज के साथ बारिश होने लगी। कई क्षेत्रों में बड़े से छोटे ओले गिरे। जिससे फसल प्रभावित हुआ। वर्षा 20 से 25 मिनट तक ही हुआ।लेकिन इस बीच जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़कों पर आवाजाही हुआ ठप सड़को पर आवागमन ठप सा हो गया। बंद चार पहिया या तीन पहिला वाहन की कहीं कहीं नजर आए। बाइक की आवाजाही लगभग ठप रहा। सभी बारिश व तेज बिजली की गरजते देख घरों में रहने में भलाई समझी। ठनका से दो महिलाएं झुलसी बेनीपट्टी में बिजली गिरने से बकरी चराने जा रही एक महिला सहित सड़क पर जा रही एक अन्य महिला झुलस गई। जिसका इलाज बेनपट्टी में चल रहा है। ओला गिरने से फसल को क्षति जानकारी के अनुसार तेज पुरवा हवा के बीच एकाएक गरज के साथ वर्षा शुरू हो गई। जिले के बिस्फी प्रखंड में भारी ओलापात होने की जानकारी है। जिससे आम, लीची, खेतों में लगी गेहूं, रबी, मूंग की फसल का भारी नुकसान हुआ। जिसस किसान मायूस हो गए। जिले के बाबूबरही में हल्के ओला गिरने की सूचना है। लेकिन इससे किसी भी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं है। बारिश से फायदा

loksabha election banner

जिले के अधिकांश भागों में हुई वर्षा से लीची, गेहूं, मूंग को फायदा पहुंचा है। जयनगर में वर्षा नहीं होने एवं जिले के पूर्वी भाग में हल्की वर्षा होने की जानकारी है। किसान कब से वर्षा की आस लगाए बैठे थे। इस वर्षा से गर्मा सब्जी की फसल को भी फायदा हुआ है। वर्षा से नुकसान

कृषि वैज्ञानिक रंधीर भारद्वाज व एसए रब्बानी ने कहा कि वर्षा से कमोबेश खेतों में लगी गेहूं, गरमा सब्जी फायदा हुआ है। वहीं आम की फसल को इस चैती वर्षा से नुकसान हुआ है। उन्होंने किसानों को सुझाव देते हुए कहा कि इस वर्षा के बाद तेज धूप खिलने से आम का टिकोला सूख कर गिरने लगेगा। इसके लिए एक से दो दिनों के अंदर फंगीसाइड रिवाइव, टैगमाइसीन (नंबर वन भेलीडा) के साथ एथ्रील या चैंलेंजर नामक कीटनाशक के साथ मिलाकर छिड़काव कर दें। इससे आम की फसल बच जाएगी। कहा कि चैत माह का पानी तीता होता है। जो आम की फसल के लिए नुकसानदायक है। नुकसान के सर्वे का आदेश

जिला कृषि पदाधिकारी रेवती रमण ने कहा कि जहां कहीं भी ओला गिरा है वहां हुए नुकसान का रिपोर्ट देने के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी से प्रतिवेदन देने का कहा गया है।

सौ से दो सौ ग्राम के ओले गिरे

बिस्फी: प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में आज दिन के लगभग 10 बजे ओला वृष्टि प्रारंभ हुई। 20 मिनट के इस ओला वृष्टि में 100 से 200 ग्राम तक के ओले गिरे। कुछ समय तक लोग दहशत में रहे। ओला गिरने से घरों के खपड़ा के फूटने के साथ साथ एस्बेस्टस फूटने की जानकारी है। लोगों का कहना है कि यह ओला वृष्टि आम पर कहर वरपा दिया। खेतों में लगी फसलों का नुकसान हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.