नाबालिग से छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने पिता को पीटा
मधुबनी। भैरवस्थान थाना के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है।
मधुबनी। भैरवस्थान थाना के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। मूर्ति विसर्जन के दौरान पांच मनचलों ने नाबालिग के साथ छेड़खानी की। मौके पर मौजूद लड़की के पिता ने जब इस हरकत का विरोध किया तो मनचलों ने लड़की के सामने ही उसके पिता की पिटाई कर दी। पीड़ित लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में पट्टीटोल निवासी सत्यम झा, राजेश झा, कृष्णा मिश्रा, अभिषेक झा एवं कैलाश झा को नामजद आरोपित बनाया गया है। थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जल्द ही इस मामले में गंभीर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बच्चियों, महिलाओं के साथ इस तरह का अपराध स्वीकार्य नहीं है।