विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी विद्यापति टावर का 35 लाख से होगा कायाकल्प, वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम और झूले की सौगात

Published: Mon, 28 Sep 2026 07:31 PM (IST)

Vidyapati Tower Open Gym Walking Track: मधुबनी के विद्यापति टावर परिसर को 35 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं ...और पढ़ें

थाना चौक स्थित विद्यापति टावर।

थाना चौक स्थित विद्यापति टावर।

जागरण संवाददाता, मधुबनी। Madhubani Vidyapati Tower Renovation: शहर के थाना चौक स्थित विद्यापति टावर परिसर अब शहरवासियों के लिए मनोरंजन, स्वास्थ्य और सैर-सपाटे की आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

नगर निगम ने इसके कायाकल्प के लिए एक विशेष योजना तैयार की है। लगभग 35 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस विकास कार्य के लिए फिलहाल टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

योजना के पूरी होने के बाद सुबह-शाम टहलने वालों के लिए परिसर में नया वॉकिंग ट्रैक तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए ओपन जिम बनाकर विभिन्न एक्सरसाइज उपकरण लगाए जाएंगे।

बच्चों के मनोरंजन के लिए नए झूले और परिसर को रोशन करने के लिए आकर्षक लाइटिंग भी लगाई जाएगी।

सुधरेगा परिसर का माहौल

विद्यापति टावर की नए सिरे से रंगाई-पुताई कर परिसर को सुसज्जित और व्यवस्थित बनाया जाएगा। इससे शाम के समय आने वाले लोगों को परिवार के साथ समय बिताने के लिए बेहतर माहौल मिलेगा।

नगर निगम की इस पहल से शहर में मनोरंजन और स्वास्थ्य संबंधी सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार होगा।

मेयर ने जताई उम्मीद

मेयर अरुण राय ने कहा कि विद्यापति टावर मधुबनी की पहचान से जुड़ा एक बेहद महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है। नगर निगम का प्रयास है कि इस परिसर को शहरवासियों के लिए अधिक उपयोगी और सुंदर बनाया जाए। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्धारित नियमों के तहत निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।