सीएम के कार्यक्रम स्थल पर बनाई जा रही मधुबनी पें¨टग
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 15 दिसम्बर को धकजरी आगमन को लेकर उनके स्वागत के लिए जगदीश प्लस टू उच्च विद्यालय के दो भवनों पर आस्था विकास ट्रस्ट सह आस्था अस्पताल की 30 लड़कियों द्वारा मधुबनी पें¨टग तैयार की जा रही है।
मधुबनी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 15 दिसम्बर को धकजरी आगमन को लेकर उनके स्वागत के लिए जगदीश प्लस टू उच्च विद्यालय के दो भवनों पर आस्था विकास ट्रस्ट सह आस्था अस्पताल की 30 लड़कियों द्वारा मधुबनी पें¨टग तैयार की जा रही है। ये लड़कियां दहेज प्रथा, बाल विवाह, शराबबंदी, शौचालय, लोकगाथाओं पर आधारित मधुबनी पें¨टग विद्यालय भवन की दीवालों पर बना रही हैं। ट्रस्ट के निदेशक डा. पीआर सुल्तानिया ने बताया कि ट्रस्ट के दक्ष व प्रशिक्षित तीस लड़कियों द्वारा जगदीश प्लस टू उच्च विद्यालय के दो भवन पर मिथिला पें¨टग बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। डीडीसी धर्मेन्द्र कुमार तथा वरीय उपसमाहर्ता पंकज कुमार गुप्ता ने सीएम के आगमन को लेकर बन रही इन पें¨टग्स का जायजा भी लिया। पें¨टग के कलाकार संजना, मेघा, क्रान्ति, अंजनी, काजल, चांदनी, सोनी, सीमा, अनुराधा, अंबिका, मंदाकनी, आरती, अंशु, उमा, आसना, वाणी, आंचल, काजल, शोभा, नूतन तन्मयता ये इस काम में जुटी हुई हैं।