विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी में पासपोर्ट कांड में डाक विभाग का एक्शन, शत्रुपट्टी का डाककर्मी अदनान निलंबित

By Braj mohan mishraEdited By: Dharmendra Singh
Published: Wed, 09 Sep 2026 02:55 PM (GMT+05:30)

मधुबनी में 64 पासपोर्ट बरामदगी कांड में गिरफ्तार शत्रुपट्टी उपडाकघर के डाककर्मी मो. अदनान को डाक विभाग ने निलंबित कर ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. 64 पासपोर्ट बरामदगी कांड में डाककर्मी अदनान निलंबित।

  2. डाक विभाग ने तत्काल प्रभाव से शुरू की विभागीय जांच।

  3. झंझारपुर के सब इंस्पेक्टर करेंगे मामले की पड़ताल।

जागरण संवाददाता, मधुबनी। 64 पासपोर्ट बरामदगी कांड में गिरफ्तार शत्रुपट्टी उपडाकघर के डाककर्मी मो. अदनान पर अब विभागीय शिकंजा कस गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डाक विभाग ने बुधवार को उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

इसके साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। अब जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि पासपोर्ट प्रकरण में डाककर्मी की वास्तविक भूमिका क्या थी।

गिरफ्तारी के बाद विभागीय कार्रवाई

प्रधान डाकघर के अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मो. अदनान शत्रुपट्टी उपडाकघर में कार्यरत था। पासपोर्ट से जुड़े मामले में उसकी गिरफ्तारी के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई है। निलंबन के साथ ही उसके विरुद्ध विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सब डिविजनल सब इंस्पेक्टर करेंगे जांच

मामले की विभागीय जांच की जिम्मेदारी झंझारपुर डाकघर के सब डिविजनल सब इंस्पेक्टर सविनय कुमार को सौंपी गई है। जांच अधिकारी पासपोर्ट प्रकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल करेंगे।

डाककर्मी की भूमिका खंगाली जाएगी

जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि 64 पासपोर्ट से जुड़े मामले में अदनान की क्या भूमिका थी। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि उसके स्तर से किसी प्रकार की लापरवाही हुई या डाक विभाग के नियमों का उल्लंघन किया गया। विभागीय जांच के दौरान संबंधित दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जाएगी।

रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई

डाक विभाग के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल डाककर्मी के निलंबन को मामले में विभाग की पहली बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।