विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: मधुबनी में मंडराया बाढ़ का खतरा! भुतही बलान में बाढ़ से पश्चिमी कोसी तटबंध में रिसाव; खौफ में लोग

By Edited By: Jagran News Network
Published: Fri, 25 Aug 2023 09:56 PM (IST)

नेपाल की तराई में लगातार हो रही बारिश से भूतही बलान नदी उफान पर है। इससे मधुबनी के फुलपरास एवं ...और पढ़ें

पश्चिमी कोसी तटबंध से परसा जाने वाली सड़क कालीपुर गांव के आगे टूट गई।
पश्चिमी कोसी तटबंध से परसा जाने वाली सड़क कालीपुर गांव के आगे टूट गई।

संवाद सूत्र, फुलपरास: नेपाल की तराई में लगातार हो रही बारिश से भूतही बलान नदी उफान पर है। इससे मधुबनी के फुलपरास एवं घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रखंड के कई घरों में पानी घुस गया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, भूतही बलान नदी में बाढ़ आने से पश्चिमी कोसी तटबंध में रिसाव होना शुरू हो गया है। इससे इलाके के लोगों में भय का माहौल है। इस बात की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गई है।

पानी के तेज बहाव में सड़क टूटी 

पानी के तेज बहाव में घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र के इस्लामपुर पश्चिमी कोसी तटबंध से परसा जाने वाली सड़क कालीपुर गांव के आगे टूट चुकी है। भुतही बलान नदी में आई बाढ़ से फुलपरास पुरवारी टोल, बेलदारी टोल एवं घोघरडीहा प्रखंड के कालीपुर गांव एवं नगर पंचायत घोघरडीहा वार्ड पांच के गोनही टोल के घरों में पानी घुस गया है।

सड़क टूटने से आवागमन बंद

इसके अलावा कालीपुर परसा सड़क टूटने एवं सड़क पर पानी का बहाव होने से आवागमन बंद हो गया है। घोघरडीहा हटनी सड़क में पश्चिमी कोसी तटबंध आनंदनगर से आगे पानी का बहाव हो रहा है। कनीय अभियंता फुलपरास रंजीत कुमार को बाढ़ के खतरे की जानकारी दी गई।

पश्चिमी कोसी प्रमंडल भलुआही के सहायक अभियंता ने शिपेज ने कहा कि भुतही बलान नदी खतरे के निशान से दो फीट ऊपर बह रही है। सहायक अभियंता विपिन कुमार ने का रिसाव के बंद करने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है।