विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किस मां ने झाड़ियों में फेंका नवजात? मधुबनी की औंसी पुलिस बनी देवदूत, अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

Published: Fri, 09 Oct 2026 06:31 PM (IST)

Newborn Found In Bushes: मधुबनी के बिस्फी प्रखंड में एक नवजात बच्ची को झाड़ियों में लावारिस हालत में पाया गया। ...और पढ़ें

तेज धूप और गर्मी के बीच झाड़ी से मासूम के रोने की आवाज सुनकर राहगीरों व ग्रामीणों के होश उड़ गए।

तेज धूप और गर्मी के बीच झाड़ी से मासूम के रोने की आवाज सुनकर राहगीरों व ग्रामीणों के होश उड़ गए।

HighLights

  1. मधुबनी के औंसी में नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंका गया।

  2. औंसी पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, उसकी जान बचाई।

  3. बच्ची की हालत स्थिर, बाल संरक्षण इकाई को सूचित किया।

संवाद सूत्र, जागरण, बिस्फी (मधुबनी)। Madhubani Newborn Baby: प्रखंड के औंसी थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक नवजात को औंसी जीरोमाइल स्थित सरवर मार्केट के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया गया।

एक मां की इस बेदर्दी से पूरा इलाका हैरत में है। तेज धूप और गर्मी के बीच झाड़ी से मासूम के रोने की आवाज सुनकर राहगीरों व ग्रामीणों के होश उड़ गए।

झाड़ियों से आई आवाज

आवाज सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे तो लावारिस अवस्था में पड़े नवजात को देख दंग रह गए। ग्रामीणों ने बिना देर किए तुरंत इसकी सूचना औंसी थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आदित्य कुमार भगत और एसआई प्रेम कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे।

पुलिस बनी देवदूत

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मासूम को अपनी गोद में लिया और इलाज के लिए औंसी स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तुरंत इलाज और देखभाल शुरू की, जिससे समय रहते नवजात बच्ची की सांसें बच गईं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि डॉक्टरों की देखरेख में बच्ची की स्थिति अब बिल्कुल ठीक और स्थिर है।

बाल संरक्षण को सूचना

पुलिस ने इस मानवीय पहल के साथ ही मामले की प्रशासनिक प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में वरीय अधिकारियों समेत बाल संरक्षण इकाई को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच में जुटी है।