विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मधुबनी के मनीष झा ने कनामो चोटी पर सबसे कम समय में चढ़ने का बनाया रिकॉर्ड, अब इस सपने को करना चाहते हैं पूरा

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
Published: Thu, 13 Jul 2023 03:27 PM (IST)

World Record for Climbing Kanamo Peak मनीष झा (Manish Jha) ने हिमाचल प्रदेश की स्पीती घाटी स्थित कनामो चोटी पर ...और पढ़ें

मधुबनी के मनीष झा ने कनामो चोटी पर सबसे कम समय में चढ़ने का बनाया रिकॉर्ड
मधुबनी के मनीष झा ने कनामो चोटी पर सबसे कम समय में चढ़ने का बनाया रिकॉर्ड

राजनगर/मधुबनी, संवाद सहयोगी। राजनगर प्रखंड के परिहारपुर गांव के मनीष झा ने हिमाचल प्रदेश की स्पीती घाटी स्थित कनामो चोटी पर सबसे कम समय में चढ़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। मनीष झा ने बीते छह जून को समुद्र तल से 19723 फीट ऊंची चोटी पर मात्र 11 घंटे 38 मिनट में चढ़ने में सफलता प्राप्त की। आइकन एंबेसडर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्था ने उन्हें इस चोटी पर सबसे कम समय में चढ़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया है।

स्पेशलिस्ट ट्रेनर हैं मनीष झा

सशस्त्र बल (आर्म्ड फोस) में ट्रेनर (जंगल सर्वाइवल) मनीष झा इससे पूर्व फरवरी 2022 में 12500 फीट उंची केदारकांठा चोटी को सात घंटे 50 मिनट व मार्च 2022 में 13100 फीट उंची ब्रह्मताल चोटी को आठ घंटे 30 मिनट में फतह कर चुके हैं। मनीष झा स्पेशलिस्ट ट्रेनर हैं। मुंबई में रहकर पर्वतारोहियों को पर्वतारोहण संबंधी प्रशिक्षण देते हैं।

मनीष झा का सामान्य परिवार से है संबंध

मनीष झा एक सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं। मनीष झा के पिता गणपति झा एक निजी कंपनी में वाहन चालक हैं। परिवार मुंबई में रहता है। मुंबई में सह्याद्री माउंटेन फॉरेस्ट रेंज में पर्यटकों को ट्रैकिंग करते देख मनीष के मन में भी ट्रैकिंग के प्रति अभिरुचि उत्पन्न हुई।

अब माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना चाहते हैं मनीष

मनीष झा ने मुंबई से फोन कर बताया कि उनका सपना माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराना है। हम उम्मीद करते हैं कि मनीष का यह सपना जरुर पूरा होगा क्योंकि उनमें वो जुनून और लगन है। कनामो चोटी पर उनके नेतृत्व में चढ़े पांच सदस्यीय दल में महाराष्ट्र के सूरज पांडेय, राजस्थान के पार्थ सोमानी व वीरेंद्र कुमावत व दिल्ली के कबीर शर्मा शामिल थे।