मधुबनी के जयनगर में 50 लाख की रंगदारी नहीं देने पर बुजुर्ग के मकान में जड़ा ताला, तीन गिरफ्तार
मधुबनी के जयनगर में एक बुजुर्ग के आवासीय मकान पर 50 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर ताला जड़ ...और पढ़ें

पुलिस गिरफ्त में आरोपित।
HighLights
बुजुर्ग के मकान पर 50 लाख की रंगदारी मांगी गई।
रंगदारी न देने पर मकान के मुख्य गेट पर ताला जड़ा।
पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।
जागरण संवाददाता, मधुबनी। Madhubani Extortion Case: जयनगर बाजार के आर्य कुमार पुस्तकालय रोड स्थित एक बुजुर्ग के आवासीय मकान में 50 लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर ताला जड़ने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि कुछ लोगों ने मकान पर गलत दावेदारी पेश कर कब्जे की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन लोगों को पकड़ लिया।
14 साल पुराना मकान
ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने प्रेसवार्ता में बताया कि पीड़ित प्रमोद अग्रवाल वृद्ध हैं और उनका आर्य कुमार पुस्तकालय रोड में 14 साल पुराना आवासीय मकान है।
पत्नी के निधन के बाद वह अधिकांश समय बाहर रहते हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं।

रंगदारी नहीं दी तो ताला
आरोप है कि पीड़ित की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने मकान पर गलत दावेदारी पेश की और कब्जे की कोशिश की।
इसके साथ ही 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रकम देने से इनकार करने पर आरोपितों ने मकान के मुख्य गेट में ताला जड़ दिया।
छह लोगों पर प्राथमिकी
पीड़ित के आवेदन पर जयनगर थाने में कांड संख्या 458/26 दर्ज किया गया है। इसमें रवि राम, उमाकांत यादव और रंजन कुमार समेत छह लोगों को आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को पकड़ा है।
जमीन कब्जाने वाला गिरोह
ग्रामीण एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कमजोर लोगों की जमीन और मकान पर फर्जी दावेदारी कर अवैध कब्जा करने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
