विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में मंदिर, भारत में मेला: 60 साल से हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बनी मधुबनी के घोरमोहना की इंद्र पूजा

Published: Thu, 24 Sep 2026 09:11 PM (IST)

Ghormohna Fair Indo Nepal Border: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मधुबनी के घोरमोहना गांव में 60 वर्षों से आयोजित हो रहा ...और पढ़ें

इस आठ दिवसीय मेले का उद्घाटन बुधवार को विधायक सतीश कुमार साह ने किया।

इस आठ दिवसीय मेले का उद्घाटन बुधवार को विधायक सतीश कुमार साह ने किया।

संवाद सहयोगी, खुटौना (मधुबनी)। Madhubani Indra Puja Mela: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित घोरमोहना गांव का ऐतिहासिक इंद्र पूजा मेला आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल है।

करीब छह दशक से आयोजित हो रहे इस आठ दिवसीय मेले का उद्घाटन बुधवार को विधायक सतीश कुमार साह ने किया।

हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

इस मेले की सबसे बड़ी खासियत दोनों समुदायों का आपसी मेलजोल है। मेला समिति में अध्यक्ष का पद हिंदू और सचिव का पद मुस्लिम समाज के पास रहता है। दोनों समुदाय मिलकर इस पूरे आयोजन की व्यवस्था संभालते हैं।

नेपाल में मंदिर, भारत में मेला

भगवान इंद्र की प्रतिमा और मंदिर नेपाल की सीमा में स्थित हैं, जबकि मेला भारत की भूमि पर लगता है। दोनों देशों के प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह मेला हर साल बेहद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होता है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मेले में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ललमनियां थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात है। भारत और नेपाल से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।