विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घोघरडीहा में 11 केवी तार गिरने से वार्ड पार्षद के पोते की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

By Brajmohan MishraEdited By: Ajit kumar
Published: Wed, 09 Sep 2026 04:00 PM (GMT+05:30)

मधुबनी के घोघरडीहा में 11 केवी तार गिरने से वार्ड पार्षद के पोते राहुल कुमार की मौत हो गई। परिजनों ...और पढ़ें

विद्युत की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

विद्युत की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

जागरण संवाददाता, घोघरडीहा (मधुबनी)। Ghoghardiha Electric Shock: घोघरडीहा नगर पंचायत के किसनीपट्टी वार्ड संख्या सात में मंगलवार देर शाम 11 केवी का तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया।

विद्युत की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड पार्षद रामसेवक राम के पोते राहुल कुमार के रूप में हुई है।

तालाब घाट पर गिरा तार

बताया जा रहा है कि राहुल अपने साथियों के साथ घर के समीप तालाब घाट पर बैठा था। इसी दौरान अचानक 11 केवी का तार टूटकर नीचे गिर गया और राहुल उसकी चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया।

इलाज के दौरान मौत

घटना के बाद घायल राहुल को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका इलाज किया गया, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्वजन और वार्ड के लोगों में आक्रोश फैल गया।

पावर सब स्टेशन पर प्रदर्शन

बुधवार को आक्रोशित परिजन और वार्ड के लोग घोघरडीहा पावर सब-स्टेशन पहुंच गए। लोगों ने वहां प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि जर्जर तार के कारण यह हादसा हुआ।

पावर सब-स्टेशन पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजनों ने हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।