विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar News : पेट्रोल-डीजल की अफवाह से लगाई लंबी कतारें, लोग पूछ रहे-क्या है हकीकत?

By Shiv Chandra Edited By: Dharmendra Singh
Published: Fri, 27 Mar 2026 07:20 PM (IST)

मधुबनी के मधवापुर में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह से हड़कंप मच गया। पंपों पर लंबी कतारें लग गईं, जिससे ...और पढ़ें

बनकट्टा पेट्रोल पेट्रोल डीजल के लिए लाइन में लगे लोग। जागरण

बनकट्टा पेट्रोल पेट्रोल डीजल के लिए लाइन में लगे लोग। जागरण

HighLights

  1. मधुबनी के मधवापुर में ईंधन कमी की अफवाह फैली।

  2. पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं।

  3. अधिकारियों ने ईंधन की कमी से इनकार किया।

संवाद सहयोगी, मधवापुर (मधुबनी)। बिहार में मधुबनी जिले के मधवापुर में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाह ने आम लोगों की जिन्दगी में हड़कंप मचा दिया। पंपों पर लंबी कतारें लग गईं और लोग यह सोचते रहे कि कहीं ईंधन खत्म तो नहीं हो गया।

हालांकि यह केवल अफवाह थी, लेकिन इसके कारण स्थानीय लोग और वाहन चालक घंटों तक इंतजार करते नजर आए, जिससे शहर में अस्थायी तौर पर तनाव और हलचल का माहौल बन गया।

बता दें कि मधवापुर प्रखंड क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को अचानक भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही लोग अपने दोपहिया और चार पहिया वाहन व गैलन में पेट्रोल भरवाने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए।

इस दौरान कई स्थानों पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो गई। विशेष रूप से साहरघाट स्थित इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम के पंपों पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। लोग जल्द से जल्द ईंधन भरवाने की होड़ में लगे रहे, जिससे पंपों पर व्यवस्था बनाना चुनौतीपूर्ण हो गया।

कई लोगों ने आशंका जताई कि कहीं पेट्रोल की कमी न हो जाए, इसी डर से वे अधिक मात्रा में तेल भरवाते दिखे। हालांकि, संबंधित अधिकारियों ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि पेट्रोल या डीजल की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने बताया कि पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना वजह घबराकर भीड़ न लगाएं।

वहीं, कुछ पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि कंपनियों के साथ कम्युनिकेशन गैप के कारण इस तरह की स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि सप्लाई में कोई बड़ी दिक्कत नहीं है, लेकिन सूचना के अभाव में लोगों के बीच भ्रम फैल गया है।

प्रशासन ने भी लोगों से संयम बरतने और अफवाहों से बचने की अपील की है, ताकि अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके। विहंगम पेट्रोल पंप मधवापुर के संचालक ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है।

लोग पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने और कीमत बढ़ने के अफवाह के चलते ईंधन लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बाबत बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू ने बताया कि लोग अफवाह पर ध्यान न दें। ईंधन की कोई कमी नहीं है।