विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी में बारात से वापस घर पहुंचे से पहले पिकअप व बाइक में टक्कर, तीन युवक जख्मी

By Manoj Jha Edited By: Dharmendra Singh
Published: Thu, 12 Mar 2026 07:00 PM (IST)

मधुबनी के हरलाखी में बारात से लौट रहे तीन युवक एक तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से ...और पढ़ें

मधुबनी के हरलाखी में घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़। जागरण

मधुबनी के हरलाखी में घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़। जागरण

संवाद सहयोगी हरलाखी, (मधुबनी)। मधुबनी में खुशी का माहौल उस समय अचानक अफरा-तफरी में बदल गया, जब बारात से लौट रहे तीन युवकों की बाइक की एक तेज रफ्तार पिकअप से टक्कर हो गई।

हादसा घर पहुंचने से ठीक पहले हुआ, जिसमें तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए हलचल मच गई।

बता दें कि हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगौर हाई स्कूल के नजदीक स्थित एनएच 227 पर अनियंत्रित पिकअप वाहन की ठोकर से एक ही बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जख्मियों की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के हटवरिया गांव निवासी फेकन सदाय का 19 वर्षीय पुत्र सितेश सदाय, सोभित सदाय का 18 वर्षीय पुत्र ललन कुमार एवं झगरू सदाय का 18 वर्षीय पुत्र शिव कुमार के रूप में बताए गए है। जिसमे सितेश सदाय की स्थिति नाजुक थी।

जिसे डीएमसीएच रेफर किया गया है। हालांकि मौके से पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक तीनों युवक मधवापुर प्रखंड के बासुकी से एक बारात से वापस घर जा रहा था।

गंगौर हाई स्कूल के तीखे मोड़ पर सामने से आ रही पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और तीनों जख्मी हो गए।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने कहा कि पिकअप वाहन को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है। फरार वाहन चालक की पहचान की जा रही है।