विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी में मामा नहीं, मामी बनी 'कंस'; 5 साल के भांजे ने चोरी करते देखा तो मार डाला

By Braj mohan mishraEdited By: Dharmendra Singh
Published: Mon, 21 Sep 2026 07:16 PM (IST)

मधुबनी के अकौर गांव में पांच साल के मासूम सुशांत कुमार की हत्या कर दी गई, जिसका शव पानी भरे ...और पढ़ें

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस।

HighLights

  1. मधुबनी के अकौर गांव में पांच वर्षीय मासूम सुशांत की हत्या।

  2. शव पानी भरे गड्ढे में बोरे में बंधा हुआ बरामद।

  3. मामी पर रुपये चोरी के विवाद में हत्या का आरोप।

जागरण संवाददाता, बेनीपट्टी (मधुबनी) । ननिहाल में कुछ दिन पहले मां के साथ खुशी-खुशी आया पांच साल का मासूम सोमवार को जिंदगी की जंग हार गया। घर से कुछ दूरी पर पानी भरे गड्ढे में बोरे में बंधा उसका शव मिलने से अकौर गांव में सनसनी फैल गई। मासूम की हत्या का आरोप उसकी मामी पर लगाया जा रहा है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।

चार-पांच दिन पहले आया था ननिहाल

मृतक की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव दुर्गापट्टी निवासी अमर भंडारी के पांच वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार के रूप में हुई है। वह चार-पांच दिन पहले अपनी मां के साथ अकौर स्थित ननिहाल आया था। उसके मामा का नाम सूर्यदेव भंडारी बताया गया है।

madhubani crime update

पानी भरे गड्ढे में मिला शव 

बताया गया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे बच्चे की हत्या की गई। शाम करीब छह बजे घर के पास कमर भर पानी वाले गड्ढे में बोरे में बंधा शव बरामद हुआ। परिजन आनन-फानन में बच्चे को बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रुपये चोरी के विवाद की चर्चा

ग्रामीणों ने बच्चे की मामी पर हत्या का आरोप लगाया है। चर्चा है कि मृतक की मां और मामी के बीच रुपये चोरी को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद बच्चे की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

madhubani crime update1 (1)

आरोपी मामी अस्पताल में भर्ती 

 

बेनीपट्टी के अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजने की प्रक्रिया चल रही है। तबीयत बिगड़ने पर आरोपित मामी को बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अकोर गांव में सोमवार शाम घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में बच्चे का शव मिला। उसकी पहचान दुल्लीपट्टी, जयनगर निवासी सुशांत कुमार (5) के रूप में हुई। बताया गया कि सुशांत तीन-चार दिन पहले अपने ननिहाल अकोर आया था।