Move to Jagran APP

आस्था, श्रद्धा व फूलों की बारिश के बीच मां दुर्गा की विदाई

मधुबनी । विजयादशमी के दिन शुक्रवार को आस्था श्रद्धा व भक्तिपूर्ण माहौल में फूलों की वर्षा के बीच मां दुर्गा को विदाई दी गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 11:10 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 11:10 PM (IST)
आस्था, श्रद्धा व फूलों की बारिश के बीच मां दुर्गा की विदाई
आस्था, श्रद्धा व फूलों की बारिश के बीच मां दुर्गा की विदाई

मधुबनी । विजयादशमी के दिन शुक्रवार को आस्था, श्रद्धा व भक्तिपूर्ण माहौल में फूलों की वर्षा के बीच मां दुर्गा को विदाई दी गई। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति के सागर में डुबकी लगा रहे थे। विधि-विधान अनुरूप विसर्जन अनुष्ठान बाद पूजा स्थलों से माता की विसर्जन टोलियां शहर के गंगासागर तालाब की ओर बढ़ने लगे। की ओर निकली माता की दर्शन के लिए सड़क किनारे हाथों में पूजा की थाली लिए महिलाएं कतारबद्ध इंतजार में खड़ी देखी गई। माता दुर्गा की विदाई देने के लिए लोग अपने घरों के आगे दोपहर बाद से ही जमे रहे। शहर में सर्वप्रथम विसर्जन जुलूस आरके चौक स्थित भगवती स्थान के निकट दुर्गा स्थान से निकला। वहीं शहर के गिलेशन बाजार दुर्गा स्थान से माता का विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। भौआड़ा दुर्गा स्थान तथा कोतवाली चौक दुर्गा स्थान से विसर्जन शोभा यात्रा शहर के गंगासागर तालाब पहुंचा। जबकि शहर के गंगासागर तालाब परिसर स्थित दुर्गा प्रतिमा निकट ही गंगासागर तालाब में विसर्जन किया गया।

loksabha election banner

माता दुर्गा की विदाई में रंगोली से सजा शहर :

विजयादशमी के विसर्जन जुलूस गुजरने वाले सड़कों पर जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई थी। वहीं विसर्जन जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए कदम-कदम पर प्रसाद, शर्बत व पेयजल का स्टॉल लगाया गया था। शहर के विजयादशमी सेवा शिविर, आर्यन ग्रुप लोहापट्टी के तत्वावधान में माता की शोभा यात्रा के लिए सड़क की सफाई कर आकर्षक रंगोली बनाई गई थी। भक्तों के लिए ठंडा पानी, शर्बत, हलवा, मिठाई की व्यवस्था की गई थी। इधर, शहर के बड़ा बाजार मस्जिद चौक पर अंजुमन इत्तेहादे मिल्लत के तत्वावधान में सेवा स्टॉल पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई थी। यहां मिल्लत के संयोजक अमानुल्लाह खान, पूर्व वार्ड पार्षद समीतुल्लाह खान, प्रो. शाहिद आजम रब्बानी, मुराद खान, जमील अंसारी, मो. सफदर अली, सोहराब आलम चांद, अजय प्रसाद, रोशन कुमार, जमील अंसारी, गुलाम मोहम्मद, गुलाम रसूल, मो. साहेब सिकंदर, मो. अली, मो. आदिल, जावेद अख्तर, चांद बाबू, सैदुल्लाह खान, हाजी रेहान आलम सहित अन्य मौजूद थे। इधर स्टेशन चौक स्थित हनुमान प्रेम मंदिर कमेटी के कैलाश साह, कृष्णमोहन, राजूकुमार राज सहित अन्य लोगों द्वारा ठंडा पानी, शर्बत की व्यवस्था थी। इसी स्थान पर भाजपा नगर इकाई द्वारा लगाए गए पेयजल काउंटर का उद्घाटन पूर्व विधान पार्षद सुमन महासेठ द्वारा किया गया। यहां ध्रुव नारायण त्रिपाठी, कन्हैया कुमार सहित अन्य मौजूद थे। इसी मार्ग पर जय मां दुर्गे विसर्जन शोभा यात्रा स्वागत समिति के तत्वावधान में पूर्व पीपी राम यादव के आवास के निकट ठंडा पानी, शर्बत, हलवा, खीर, पूरी, बिस्कुट की व्यवस्था थी। यहां रामप्रसाद साह, रत्नेश श्रीवास्तव, अन्नु कुमारी, आकांक्षा, रश्मि कुमारी, दीप शिखा, मधु देवी, रीना देवी, मदन श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद थे। इधर शहर के शंकर चौक स्थित टिकू कसेरा सहित अन्य व्यवसायियों द्वारा पेयजल स्टॉल लगाया गया। नगर परिषद चौक स्थित संजय कुमार द्वारा पेयजल स्टॉल लगाया गया। तिलक चौक, मंहथीलाल चौक सहित अन्य जगहों पर श्रद्धालुओं के लिए सेवा स्टॉल लगाया गया था। जबकि भौआड़ा पुरानी दुर्गा पूजा समिति द्वारा श्रद्धालुओं को गमछा का वितरण किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.