मंडल कारा के दस बंदियों से विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा को खतरा
मधुबनी। जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र के रामपट्टी स्थित मंडल कारा के दस बंदियों से जेल के अंदर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा को खतरा है। मंडल कारा में दस ऐसे बंदी हैं जो अपना वर्चस्व कायम करने के लिए जेल के अंदर विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने का प्रयास करते रहते हैं।
मधुबनी। जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र के रामपट्टी स्थित मंडल कारा के दस बंदियों से जेल के अंदर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा को खतरा है। मंडल कारा में दस ऐसे बंदी हैं, जो अपना वर्चस्व कायम करने के लिए जेल के अंदर विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने का प्रयास करते रहते हैं। जेल प्रशासन द्वारा औचक तलाशी एवं कोर्ट तलाशी में किए जा रहे सख्ती के कारण उक्त बंदी कारा प्रशासन के विरूद्ध अन्य बंदियों को भड़काने का प्रयास भी करते रहते हैं। जातिगत आधार पर बंदियों के बीच आपसी सछ्वाव बिगाड़ने का भी प्रयास करता रहता है। जिस कारण जेल प्रशासन को यह आशंका है कि उक्त बंदियों के मंडल कारा में रहने पर बाहर के अपराधियों से संपर्क कर आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम दे सकता है। इसी स्थिति के मद्देनजर जेल के अंदर विघि-व्यवस्था एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से जेल प्रशासन उक्त बंदियों को अन्य जेलों में हस्तांतरित कराने की प्रक्रिया में जुट गए है। ताकि मंडल कारा के अंदर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।
उक्त स्थितियों से मंडल कारा अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला पदाधिकारी को अवगत कराते हुए इन बंदियों को प्रशासनिक ²ष्टि से दूसरे जेलों में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। मंडल काराधीक्ष एवं पुलिस अधिक्षक द्वारा किए गए उक्त अनुरोध को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी एसके अशोक ने मंडल कारा में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा के मद्देनजर इस कारा में बंद दस बंदियों को प्रशासनिक ²ष्टि से अन्य जेलों में स्थानांतरित करने की अनुशंसा कारा एवं सुधार सेवाएं के महानिरीक्षक से की है।