विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब बिहार के इस शहर में गरजा बुलडोजर, अतिक्रमण करने वालों पर प्रशासन का सख्त वार

Published: Wed, 08 Apr 2026 09:22 PM (IST)

झंझारपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तीसरे दिन प्रशासन ने वार्ड 22, राम चौक और मदरसा चौक पर बुलडोजर चलाकर ...और पढ़ें

झंझारपुर में बुलडोजर एक्शन, अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का सख्त वार (फोटो- जागरण)

झंझारपुर में बुलडोजर एक्शन, अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का सख्त वार (फोटो- जागरण)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, झंझारपुर। झंझारपुर में अतिक्रमण के खिलाफ छिड़े अभियान के तीसरे दिन प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी। बुधवार को वार्ड 22 की आंतरिक सड़कों से लेकर राम चौक और मदरसा चौक तक बुलडोजर गरजा और सड़क किनारे फैले अवैध कब्जों को मिनटों में ध्वस्त कर दिया गया।

जैसे ही जेसीबी का पीला पंजा आगे बढ़ा, अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने कार्रवाई की आहट मिलते ही खुद ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया, लेकिन प्रशासन ने किसी को राहत नहीं दी और करीब चार दर्जन अतिक्रमणों को जमींदोज कर दिया।

थाना चौक के पास कुछ लोगों ने विरोध की कोशिश की, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण उनका विरोध बेअसर साबित हुआ। प्रशासन की सख्ती के आगे विरोध की आवाज दब गई और अभियान बिना रुकावट जारी रहा।

74642084

कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने दो टूक कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों पर हर दिन एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई भी होगी।

अभियान की कमान दंडाधिकारी के रूप में स्वच्छता पदाधिकारी दीपक कुमार ने संभाली। उनके साथ सिटी मैनेजर संजय कुमार, जेई दीपक कुमार राज, शंकर महतो, आशुतोष झा और प्रवीन कुमार झा की टीम पूरे दिन मौके पर डटी रही और एक-एक कर अतिक्रमण हटाती रही।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट रही। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह खुद मैदान में उतरे। उनके साथ एसआई धर्मेंद्र कुमार बसेरा, एएसआई कमलेश कुमार और हवलदार अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में 18 सदस्यीय पुलिस लाइन की टीम ने पूरे अभियान को सुरक्षा दी।

तीन दिनों तक चले इस ‘बुलडोजर एक्शन’ ने साफ कर दिया है कि झंझारपुर में अब अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन पूरी तरह सख्त है और किसी भी कीमत पर सड़कों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।