विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी की हर पंचायत में खुलेगा जीविका सुधा केंद्र, महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का अवसर

Published: Sun, 30 Aug 2026 04:23 PM (IST)

मधुबनी में जीविका और कॉम्फेड के संयुक्त तत्वावधान में जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन हुआ है। यह पहल ग्रामीण ...और पढ़ें

जगतपुर पंचायत के मारर गांव में जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने किया। फोटो: जागरण

जगतपुर पंचायत के मारर गांव में जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने किया। फोटो: जागरण

जागरण संवाददाता, मधुबनी। Jeevika Sudha Kendra: सात निश्चय योजना पार्ट 3 एवं मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिले में नई पहल शुरू हुई है।

जीविका और कॉम्फेड के संयुक्त तत्वावधान में जगतपुर पंचायत के मारर गांव में जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने किया।

प्रशासन की योजना के अनुसार अब जिले की प्रत्येक पंचायत में ऐसे जीविका सुधा बिक्री केंद्र खोले जाएंगे।

मिलेगा स्वरोजगार का मौका

इन सभी बिक्री केंद्रों के संचालन की पूरी जिम्मेदारी जीविका से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को सौंपी जाएगी। इससे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार का बेहतर अवसर मिलने के साथ उनकी आर्थिक भागीदारी भी मजबूत होगी।

इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुधा के गुणवत्तापूर्ण दुग्ध और अन्य उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

अधिकारियों के अनुसार इस पहल से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी। पंचायत स्तर पर इन केंद्रों के खुलने से गांवों में ही रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

उद्घाटन समारोह में मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रविन्द्र कुमार झा, प्रभारी पदाधिकारी चंदन कुमार और सहायक प्रबंधक मृणालिनी तिवारी उपस्थित रहीं।

इनके अलावा अमन कुमार, शंभू कुमार, निराला कुमार, जीविका के डीपीएम मो वसीम अंसारी, पशु प्रबंधक मो सुम्मी और कृषि प्रबंधक रणवीर चौधरी सहित कई अन्य कर्मी मौजूद थे।