जलजमाव से परेशान हो किया सड़क जाम
अनुमंडल क्षेत्र के घोघरडीहा नगर पंचायत क्षेत्र मे जलजमाव एवं गन्दगी आजिज लोग अब सडक पर बार बार उतरकर अपने गुस्से का इजहार करना शुरू कर दिया है।
मधुबनी। अनुमंडल क्षेत्र के घोघरडीहा नगर पंचायत क्षेत्र मे जलजमाव एवं गन्दगी आजिज लोग अब सडक पर बार बार उतरकर अपने गुस्से का इजहार करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को घोघरडीहा नगर पंचायत के वार्ड एक के हॉस्पीटल मोहल्ला के महादलितों एवं अतिपिछडों ने जलजमाव परेशान होकर समस्या से निदान दिलाने की मांग को लेकर घोघरडीहा फुलपरास मुख्य पथ मे सहारा इण्डिया बैंक के सामने सडक पर टायर जलाने के साथ बांस बल्ला लगाकर घंटों सडक जाम कर प्रदर्शन किया तथा नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।। बता दें कि उक्त वार्ड मे वर्षो से आ रही जलजमाव की समस्या से अजिज लोग नपं प्रशासन के प्रति आक्रोशित थे। जाम के दौरान दोनो तरफ वाहनो की लंबी कतार लगी रही एवं आम राहगीरो को भी गंतव्य तक जाने मे भारी परेशानियों का सामना करना पडा। इसके पूर्व इसी सप्ताह वार्ड दो एवं तीन के लोगो ने भी सडक जाम कर आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन करने वालो मे सुरेश राम,मुन्ना राम,ललित कामत,सुरज कामत,गुडु कामत,राजा राम,विक्की राम,जितेन्द्र राम,सम्मी राम सहित काफी संख्या मे महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल थे।