विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामलला के जलाभिषेक के लिए जानकी मंदिर से जल कलश रथ रवाना, 29 दिसंबर को पहुंचेगा अयोध्या

Published: Wed, 27 Dec 2023 09:54 PM (IST)

अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को आयोजित रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उनके ससुराल जनकपुरधाम नेपाल के लोगों ...और पढ़ें

रामलला के जलाभिषेक के लिए जानकी मंदिर से जल कलश रथ रवाना, 29 दिसंबर को पहुंचेगा अयोध्या
रामलला के जलाभिषेक के लिए जानकी मंदिर से जल कलश रथ रवाना, 29 दिसंबर को पहुंचेगा अयोध्या

HighLights

  1. जनकपुरधाम में जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत ने की जल कलश की पूजा
  2. पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और गोरखपुर होते हुए शुक्रवार को पहुंचेगा अयोध्या

जागरण संवाददाता, हरलाखी (मधुबनी)। अयोध्या के लिए बिहार के जनकपुरधाम स्थित जानकी मंदिर से बुधवार को जल कलश रथ यात्रा रवाना हो गई। जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास, नगर प्रमुख (मेयर) मनोज कुमार साह व विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साह ने जल कलश की पूजा-अर्चना कर रथ को अयोध्या के लिए रवाना किया।

रामलला के जलाभिषेक के लिए नेपाल की नदियों व सरोवरों से 250 लीटर जल एकत्र किया गया है। नेपाल के श्री गहवामाई रथयात्रा समिति व विहिप की ओर से रामलला के जलाभिषेक के लिए नेपाल की बागमती, कमला, नारायणी, देवघाट व गंगासागर सहित विभिन्न नदियों और सरोवरों से 250 लीटर जल एकत्र किया गया है।

ओपन ट्रक पर रखा गया है जल कलश

जल को तांबे के भव्य कलश में एक ओपन (खुले) ट्रक पर रखा गया है। जल कलश का रथ मंगलवार की रात जानकी मंदिर परिसर पहुंचा था। जहां श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे के साथ दर्शन किया।

बुधवार की सुबह करीब नौ बजे पूजा-अर्चना के बाद जल कलश का रथ जानकी मंदिर परिसर से श्री गहवामाई रथयात्रा समिति के अध्यक्ष श्याम पोखरेल के नेतृत्व में अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। यह बर्दीबास, लालबंदी होते हुए परवानीपुर पहुंचेगा।

यहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन गुरुवार की सुबह रथ वीरगंज होते हुए भारत के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में प्रवेश करेगा। गोपालगंज होते हुए गोरखपुर में रात्रि विश्राम के लिए रुकेगा। शुक्रवार को रथ अयोध्या पहुंचेगा। जल कलश को श्रीराम मंदिर को समर्पित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- राजभवन और शिक्षा विभाग में फिर ठनी! KK Pathak के आदेशों से गवर्नर खफा, लिखवा दिया लेटर

ये भी पढ़ें- Lalu Yadav के प्रिय दोस्त शिवानंद तिवारी की तबीयत अचानक बिगड़ी, पटना के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट