विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आनंद विहार-लौकहा स्पेशल को फिर विस्तार, झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर के रास्ते 16 अगस्त तक चलेगी

Published: Tue, 21 Jul 2026 02:22 PM (GMT+05:30)

Bihar Special Train Extension:आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन (04013/04014) को 16 अगस्त तक रोजाना चलाने का विस्तार दिया गया है, ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, झंझारपुर (मधुबनी)। Anand Vihar Laukaha Bazar Special:बिहार और खासकर भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के लिए राजधानी दिल्ली तक यात्रा करने का एक और सुलभ विकल्प भारतीय रेलवे ने उपलब्ध करा दिया है।

लौकहा बाजार से आनंद विहार (दिल्ली) के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (04013/04014) को रेलवे ने एक बार फिर विस्तार देते हुए 16 अगस्त तक रोजाना चलाने का निर्णय लिया है।

पहले समर स्पेशल के रूप में शुरू

शुरुआत में इस ट्रेन को समर स्पेशल के तौर पर चलाया गया था। समर स्पेशल की समयावधि समाप्त होने के बाद रेलवे द्वारा इसे बंद कर दिया गया था, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी।

बंद होने के बाद सप्ताह में दो दिन

ट्रेन बंद होने के बाद रेलवे ने इसे सप्ताह में केवल दो दिन चलाने का आदेश जारी किया था। हालांकि, यात्रियों की मांग और ट्रेन में भीड़ को देखते हुए इसे दैनिक करने की जरूरत महसूस की जा रही थी।

सांसद ने रेल मंत्री से की मांग

झंझारपुर सांसद रामप्रीत मंडल ने सीमावर्ती क्षेत्र के यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्री से मुलाकात की थी और लिखित ज्ञापन देकर इसे पूर्ववत रोजाना संचालित करने की मांग उठाई थी।

रेल मंत्री को सौंपा था ज्ञापन

सांसद ने बताया कि बीते 17 जुलाई को उन्होंने रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने कहा था कि इस रेलखंड पर आनंद विहार-लौकहा ट्रेन का दैनिक परिचालन जारी रखना बहुत आवश्यक है।

टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

सांसद की पहल के बाद रेलवे प्रशासन ने इसे मंजूरी दे दी और अब इस ट्रेन की रोजाना के हिसाब से टिकट बुकिंग सुविधा पुनः प्रारंभ कर दी गई है। इसकी जानकारी सांसद ने सोशल मीडिया पर साझा की। सांसद ने जनहित में त्वरित निर्णय लेने के लिए रेल मंत्री के साथ-साथ पूर्व मध्य रेल (हाजीपुर जोन) के महाप्रबंधक और समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम को धन्यवाद व बधाई दी है।

यूपी व बिहार के कई शहरों को जोड़ेगी

यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से चलकर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर और छपरा के रास्ते बिहार में प्रवेश करते हुए लौकहा बाजार तक जाएगी।

इन मुख्य स्टेशनों पर ठहराव

बिहार में यह स्पेशल ट्रेन हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और झंझारपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरते हुए लौकहा बाजार पहुंचेगी, जिससे उत्तर बिहार के हजारों रेल यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।